{"_id":"6494981ae15a1f0afd0574f6","slug":"medical-collage-jaw-patient-faizabad-news-c-13-1-301863-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगा जबड़े का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगा जबड़े का इलाज
Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अब जबड़े की समस्या लेकर आने वाले मरीजों का इलाज हो सकेगा। यह सुविधा शुक्रवार से मरीजों को मिलने लगेेगी। अस्पताल में 12 लाख की लागत से बृहस्पतिवार को ओपीजी (ऑथोपेंटोग्राम) मशीन स्थापित की गई। इसका सफल ट्रॉयल भी हो गया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में अब जबड़े की बीमारी से ग्रसित लोगों का यहां उपचार भी यहां संभव हो सकेगा। दंत रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्राची सिंह ने बताया कि यह मशीन पूरे जबड़े का थ्री-डी स्कैन करती है। इससे जबड़े के छिपे हुए हिस्से की तस्वीर भी सामने आ जाती है। इस मशीन से दांतों का एक साथ एक्स-रे कर बीमारी की जानकारी की जा सकेगी। हादसे में जबड़े में आने वाली चोट की भी सटीक जानकारी मिलने से बेहतर उपचार होगा। मुंह के अंदर की अन्य बीमारियों की भी जानकारी मिल सकेगी। डॉ. प्राची ने बताया कि यह सुविधा रोगियों को अस्पताल में मात्र 350 रुपये में मिलेगी जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इसका शुल्क 750 रुपये से अधिक है। शुक्रवार से मरीजों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।