फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mayors across the country were overwhelmed by the construction of Ayodhya and Ram temple

अयोध्या व राममंदिर निर्माण देख अभिभूत हुए देशभर के महापौर

Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mayors across the country were overwhelmed by the construction of Ayodhya and Ram temple
एन बी क्षत्रिय,महापौर सिक्किम - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 111वीं बैठक में देश भर के आए महापौर अयोध्या व राममंदिर निर्माण को देख भक्ति की भाव में विभोर हो गए। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान महापौर ने रामलला, हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

साथ में सरयू स्नान व रामलला की आरती में भी शामिल हुए। महापौरों ने बातचीत के दौरान बताया है कि अयोध्या आगे वाले समय में प्रभु राम की कृपा से देश की सबसे विकसित व आध्यात्मिक नगरी होगी।
विज्ञापन

सभी ने माना है कि यहां पर राममंदिर निर्माण के साथ बड़े पैमाने पर विकास की आवश्यकता है, जिसको केंद्र व प्रदेश सरकारें पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
अयोध्या में रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक में विभिन्न राज्यों के 27 महापौर शामिल हो हुए हैं। महापौरों ने राममंदिर निर्माण को भी देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अयोध्या का इतिहास व राममंदिर निर्माण में आने वाली दिक्कतों के बारे में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय से जाना है। सभी ने ट्रस्ट की कार्यकुशलता को सराहा है।
अखिल भारतीय महापौर परिषद की सोमवार को बैठक के समापन के बाद ‘अमर उजाला’ ने देशभर से आए महापौरों से कैसी लगी अयोध्या विषय पर बातचीत की है।
सभी महापौरों ने बताया है अयोध्या हमारे आराध्य की धरती है। यहीं से मर्यादा का पाठ पढ़कर हम अपने आगे के कार्य को पूरी कुशलता के साथ पूर्ण करेंगे।
सिक्किम के महापौर एनबी क्षत्रिय ने बताया है कि अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन कर वो धन्य हो गये। वर्षों से अभिलाषा थी कि अयोध्या में भगवान के जन्म स्थान को देखूं आज पूरी हो गई। उन्होंने बताया है कि एक बार फिर से जब राममंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा तो आऊंगा।
फिरोजाबाद की महापौर नूतन ठाकुर ने बताया है कि अयोध्या हम से आराध्य का जन्म स्थान है। काफी वर्षों से अयोध्या आना चाहती थी लेकिन संयोग नहीं बन रहा था। परिषद की बैठक के बहाने भगवान राम ने बुलाया। अयोध्या के सभी प्रमुख स्थानों का दर्शन कर धन्य हो गई।
नागपुर के महापौर रमाशंकर तिवारी ने बताया है कि इससे पहले दो बार अयोध्या से पुलिस की लाठियां खाकर वापस गया था। वर्ष 1990 में प्रयागराज से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर कारसेवा की थी। आज मंदिर निर्माण होता देखा तो बहुत ही सुखद अनुभव हुआ।
देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया है कि अयोध्या आना बहुत ही सुखद रहा। आज अयोध्या के मंदिर निर्माण का कार्य देखा। यह हमारे पूर्वजों के संघर्ष का नतीजा है व आज सच में उनका सपना साकार हो रहा है। अब यहां विकास की भी संभावनाएं बढ़ेंगी।
ऋषिकेश की महापौर अमित ममगाई ने बताया कि अभी तक अयोध्या के बारे में किताबों व ग्रंथों में सुना था। पहली बार अयोध्या देखने का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान राम के दर्शन कर धन्य हो गए। मेरा मानना है अयोध्या आने वाले समय में देश का सबसे विकसित शहर होगा।
अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा के महापौर नवीन जैन ने बताया है कि पांच वर्षों में अयोध्या बदली है। आगे आने वाले तीन वर्ष अयोध्या के विकास की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में अयोध्या देश का सबसे बड़ा नगर निगम होगा।
प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बताया है कि अयोध्या आकर सुखद अनुभूति हुई है। प्रयागराज में भी पहले बहुत कुछ नहीं था लेकिन एक बड़े बजट ने पूरे शहर को बदल दिया है। अब अयोध्या पर सरकार का फोकस है। बड़े बजट के बाद यहां भी सब कुछ बदल जाएगा।

महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया है कि अयोध्या में अखिल भारतीय महापौर का सम्मेलन होना अयोध्या नगर निगम के लिए गौरव की बात है। सभी महापौरों ने भगवान राम के दर्शन कर अपने को धन्य समझा। साथ ही नगर निगम के कार्यों को भी लोगों ने सराहा है।

नूतन ठाकुर,महापौर फिरोजाबाद

नूतन ठाकुर,महापौर फिरोजाबाद- फोटो : FAIZABAD

रमाशंकर तिवारी,नागपुर के महापौर

रमाशंकर तिवारी,नागपुर के महापौर- फोटो : FAIZABAD

सुनील उनियाल गामा,देहरादून महापौर

सुनील उनियाल गामा,देहरादून महापौर- फोटो : FAIZABAD

6-अनीता ममगाई,ऋषिकेश उत्तराखंड महापौर

6-अनीता ममगाई,ऋषिकेश उत्तराखंड महापौर- फोटो : FAIZABAD

नवीन जैन,आगरा के महापौर

नवीन जैन,आगरा के महापौर- फोटो : FAIZABAD

प्रयागराज की महापौर

प्रयागराज की महापौर- फोटो : FAIZABAD

ऋषिकेश उपाध्याय,महापौर अयोध्या

ऋषिकेश उपाध्याय,महापौर अयोध्या- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed