{"_id":"58d010954f1c1be3431a2d9d","slug":"mayawati-should-be-put-in-a-mad-house-sadhvi-prachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को पागलखाने में डाल देना चाहिए : साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को पागलखाने में डाल देना चाहिए : साध्वी प्राची
फैजाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन कर बाहर आतीं साध्वी प्राची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी की धार्मिक यात्रा पर आईं साध्वी प्राची ने रामलला का दर्शन करने के बाद विवादित बयान दिया है। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, उन्हें पागलखाने में डाल देना चाहिए। साध्वी प्राची का बसपा सुप्रीमो पर यह जुबानी हमला विधानसभा चुनाव में आए परिणामों के बाद उनके ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर था।
साध्वी अधिग्रहीत परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन कर लौटते समय मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। धर्मनगरी में पहुंची साध्वी प्राची ने हनुमंत लला व रामलला के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने कहा कि कहा कि रामलला का इस बार दर्शन करने आए हैं।
अब दोबारा आएंगे तो राम मंदिर बनाने आएंगे। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से आई भाजपा सरकार के संबंध में कहा कि अयोध्या की व्यवस्था को बदलने और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया है। जल्द ही इसका प्रभाव अयोध्या सहित प्रदेश भर में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ईवीएम में गड़बड़ी पर मायावती के बयान पर बोलीं कि मायावती ने जब सत्ता संभाली थी उस समय की ईवीएम की जांच क्यों नहीं कराई गई। कहा कि वह गंदी मानसिकता, जातिवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं। मायावती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें पागलखाने में डाल देना चाहिए। हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान पुजारी रमेश दास, राजू दास, रामकृपाल दास आदि संतों ने साध्वी का स्वागत किया।