फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mass replication caught in four colleges

चार कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Wed, 27 Apr 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mass replication caught in four colleges
अवध विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा में बुधवार को नकल माफिया हावी दिखे। इस दौरान मुख्य नियंता की सक्रियता से जिले के दो कॉलेजों समेत गोंडा व बहराइच के एक-एक कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस दौरान उड़ाका दल से दुर्व्यवहार भी हुआ। जांच में कई बाहरी लोग ड्यूटी करते पकड़े गए, जबकि लापरवाही बरतने में आठ कक्ष निरीक्षक हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


फैजाबाद के जिन कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई उनमें राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय शिक्षण संस्थान गोसाईगंज और बाबा विश्वनाथ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय लुत्फाबाद बिचौली शामिल हैं, जबकि गोंडा के बाबा गयादीन वैध बाबूराम महाविद्यालय और बहराइच के शान्ती देवी सुभाष चंद्र सुशांत महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


विवि के उड़ाका दल ने गोण्डा के नंदिनी नगर पीजी कॉलेज में 12 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। बाबा गयादीन वैद्य बाबूराम महाविद्यालय में उड़ाका दल को चारों ओर गाइड फैली मिली। आरोप था कि केंद्र अध्यक्ष कॉलेज प्रबंधन के दबाव में नकल रोकने में ढिलाई बरत रहे हैं। उड़ाका दल ने यहां से लगभग तीन बोरी नकल सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों की ओर से कक्ष निरीक्षण करते पाये जाने पर उड़ाका दल ने विरोध किया तो दल के साथ अभद्रता भी गई। उड़ाका दल ने कॉलेज में सामूहिक नकल की रिपोर्ट भेजी है। राजकिशोर वर्मा महिला महाविद्यालय शिक्षण संस्थान गोसाईगंज में उड़ाका दल पहुंचा तो अफरातफरी मच गई।

केंद्राध्यक्ष की ओर से उड़ाका दल पर प्रपत्र बदलने का दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर दल के साथ अभद्रता की गई। हालांकि उड़ाका दल ने सामूहिक नकल की बात नहीं कही है। फैजाबाद जिले के बाबा विश्वनाथ शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय लुत्फाबाद बिचौली में जांच में अधिकांश परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं में क्रम एवं उत्तर समान पाए गये।

उड़ाका दल ने इस केंद्र पर सामूहिक नकल की पुष्टि की है। परीक्षा के दूसरी पाली में बहराइच के शांती देवी सुभाष चंद्र सुशांत महाविद्यालय में छह नकलचियों को पकड़ा गया। वहां सभी परीक्षार्थी एक ही कक्ष में बैठकर परीक्षा दे रहे थे और गाइड से नकल कर रहे थे। जबकि परीक्षार्थियों के लिए दो कक्ष आवंटित किये गये थे। उड़ाका दल ने केंद्र से एक बोरा नकल सामग्री जब्त कर सील की है।

एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इसको लेकर उड़ाका दल ने आपत्ति जताई तो महाविद्यालय के लोग हाथापाई एवं गालीगलौज पर उतर आये। केंद्राध्यक्ष की ओर से उड़ाका दल को कार्य शिथिलता में 12 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने व दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे बाहरी व्यक्ति मनोज जायसवाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है।

फैजाबाद के हरीशचंद्र महाविद्यालय सरौली के केंद्राध्यक्ष डा. ऋषिकेश कुमार तिवारी ने द्वितीय पाली में कार्यशिथिलता के आरोप में दो कक्ष निरीक्षकों अजय कुमार शुक्ला व विनोद कुमार मौर्या को हटा दिया है। वहीं एक परीक्षार्थी के पास गाइड मिलने पर उसको नकल में आरोपित किया गया है।

मीडिया प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि मुख्य नियंता डा. आरएन राय एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. सीके मिश्रा ने प्रथम पाली में फैजाबाद एवं बाराबंकी के कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। कई जगह कक्ष निरीक्षण के लिए अनुमोदित शिक्षकों की कमी पाई गई।

मां वैष्णो देवी महाविद्यालय गोड़वा रौनाही, जानकी प्रसाद वर्मा मेमोरियल पीजी कॉलेज कोटवा सड़क बाराबंकी, कृष्णावती रामनरेश डिग्री कॉलेज पूरे मुरली मकदूमपुर फैजाबाद व रानी शांती देवी महाविद्यालय रामसनेहीधट बाराबंकी के केंद्राध्यक्षों को कड़ी चेतावनी देते हुए आठ कक्ष निरीक्षकों को हटाने का निर्देश दिया।


प्रथम पाली में बाराबंकी के मुंशी रघुुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला पीजी कॉलेज मे आसन व्यवस्था ठीक न होने पर केंद्राध्यक्ष को चेतावनी दी गई। अंबेडकरनगर के सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर मेें अनुचर के जेब से नकल सामग्री मिलने पर उसको और कार्य में शिथिलता पर दो कक्ष निरीक्षकों को   भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed