फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   market

धान क्रय केंद्रों पर बढ़ी किसानों की संख्या, समस्याओं का बोलबाला

Sat, 31 Oct 2020 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
market
धान क्रय केंद्र पर होती खरीद। - फोटो : FAIZABAD
बिजली कटौती से ठप रही खरीद
विज्ञापन

यह शहर के खाद्य विभाग की धान क्रय एजेंसी है। शहर में होने के कारण आसपास के इलाके के किसान यहीं पर अपना धान क्रय करते हैं। क्रय एजेंसी पर बोरों की उपलब्धता समेत खरीद के बांट-कांटे सब कुछ मौजूद हैं लेकिन इलेक्ट्रानिक मीटर बिजली से जुड़ा होने के कारण शनिवार को दिनभर किसानों को धान तौल के लिए खड़ा रहना पड़ा। शहर में दिनभर बिजली नहीं रही, इसके चलते भी खरीद भी पूरी तरह से प्रभावित रही।
इस क्रय केंद्र पर अभी किसानों की आवक बहुत नहीं रही है। अब तक मात्र पांच किसान से 230 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है। केंद्र प्रभारी हरि सेवक चौरसिया ने बताया है कि अभी किसानों की आवक नाम मात्र की है। 10 नवंबर से किसानों की आवक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सीन दो
रूदौली तहसील के भेलसर विपणन शाखा द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र शाखा रुदौली में धान की आवक अधिक हो गई है। तौल के लिए क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर तौल के लिए धान का ढेर लगा हुआ है। किसानों में धान की तौल कराने के लिए विवाद हो रहे हैं। शनिवार को धान क्रय केंद्र पर क्षेत्र के ग्राम लोहटी सरैंया निवासी किसान बाबादीन मौर्या के धान की तौल हो रही थी। क्रय केंद्र पर लेबर की कमी के कारण तौल में दिक्कतें आ रही हैं।
क्रय केंद्र पर क्षेत्र के ग्राम सरांय अहमद निवासी किसान राम अभिलाख, ग्राम नेवाजपुर निवासी किसान संतोष कुमार आदि धान की अधिकता को लेकर पहुंचने वाले किसानों के वाहनों को सड़क पर ही रोक दिया गया। सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लगी हुई है। रुदौली शाखा के क्रय केंद्र प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस बार खरीद लक्ष्य 42 हजार क्विंटल दिया गया है। जो पूर्व से अधिक है। अभी तक कुल 460 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। यहां बड़ी संख्या में किसान अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं।
सीन तीन
कस्बा बीकापुर में संचालित किसान सेवा सहकारी समिति में 15 अक्टूबर से धान क्रय केंद्र शुरू किया गया है। अभी तक आठ किसानों से 150 क्विंटल धान की तौल की की गई है जबकि 115 किसानों को धान खरीद के लिए टोकन दिया गया है।
किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों के धान की खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में खाली बोरी मौजूद है। अभी तक डेढ़ सौ क्विंटल खरीदारी हुई है। हरिवंशपुर निवासी भरत यादव, कोछा बाजार निवासी मोहनलाल, पूरे सेवक मिश्र का पुरवा राजकुमार, सराय खरगी निवासी रमेश यादव आदि ने बताया कि उनके द्वारा धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है लेकिन अभी धान नहीं बिक पाया है। वहीउद्दीनपुर निवासी किसान अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी धान की फसल करीब 15 दिन पूर्व तैयार हो चुकी है।
बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। किसान साधन सहकारी समिति पर कई बार चक्कर लगाने के बावजूद धान नहीं खरीदा जा रहा है। यादव का पुरवा निवासी संतराम यादव ने बताया कि धान की बिक्री करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन अभी उनका नंबर नहीं आया। किसान संतराम यादव ने बताया कि किसान साधन सहकारी समिति पर जाने के बाद सचिव द्वारा बताया गया कि जब तुम्हारा नंबर आएगा तो सूचना दी जाएगी। अगले महीने पुत्र की शादी है, पैसे की जरूरत है।

अब तक 120 किसानों से हुई खरीद
जिले में निर्धारित 40 क्रय केंद्रों में से अब तक 120 किसानों से एक हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। लगातार किसानों की आवक केंद्रों पर बनी हुई है। समस्याओं के दृष्टिगत जिला विपणन अधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया है कि टीम का निरीक्षण जारी है। शिकायतों का निस्तारण तुरंत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed