फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Manjeet's family blocked the road and demanded punishment for the culprits

मंजीत के परिजनों ने मार्ग जाम कर दोषियों को सजा देने की मांग

Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manjeet's family blocked the road and demanded punishment for the culprits
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी स्थित कोरखाना नील गोदाम के पास बुधवार रात करीब 10 बजे आधा दर्जन एसयूवी पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उसकी दो बहनें भी गोली लगने से घायल हो गईं थीं। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक मंजीत यादव के परिजनों व लोगों ने गुरुवार शाम को देवकाली-चौक व देवकाली फतेहगंज-मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि मौके पर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी हत्यारों को फांसी, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली चौकी स्थित कोरखाना नील गोदाम के पास निवासी मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि बुधवार रात करीब 10 बजे आधा दर्जन एसयूवी पर सवार होकर आए बदमाश एक दूसरे व्यक्ति से विवाद कर रहे थे।
इस दौरान बीच-बचाव करने घर से निकले मंजीत यादव (32) पुत्र कमलेश यादव के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उसकी दो बहनें खुशी यादव (14) और लकी यादव (10) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी थी। वहीं खुशी यादव व लकी यादव को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल के बगल में ही मां का पांडाल लगा हुआ था, जहां देवी जागरण चल रहा था। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने दौड़ाकर एक हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि अन्य वाहन छोड़ फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से पांच एसयूवी वाहन को जब्त किया था। वहीं सूचना पर बुधवार रात जिला अस्पताल पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायन उर्फ पवन पांडे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आधा दर्जन एसयूवी में सवार होकर आए सभी बदमाश नशे में लग रहे थे। उनका वहीं के निवासी छोटू यादव नामक व्यक्ति से विवाद बताया जा रहा है। इनमें से कई बदमाश असलहा लिए हुए थे। विवाद प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर था।
वारदात से आक्रोशित परिवारीजनों ने गुरुवार शाम पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए देवकाली-फतेहगंज व देवकाली-चौक मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन ने सभी ओर से मार्ग को बंद कर डायवर्जन लागू कर दिया।
परिजनों की मांग पर डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद करीब दो घंटे तक रहा जाम खुला।
हालांकि पुलिस ने मार्ग पर डायवर्जन लागू कर रखा था। उधर धरना-प्रदर्शन के चलते गुरुवार शाम तक न तो शव का पोस्टमार्टम हुआ था और न ही मामले में कोई तहरीर पुलिस को मिली थी। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों के बहुत करीब है, जल्द ही उन्हें पकड़कर पूरे मामले का खुलाया कर दिया जाएगा।

हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित कर दी गई है। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त पर घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। मौके से पांच वाहनों को जब्त किया गया है। यह वाहन जिनके हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है।-शैलेश पांडे, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed