{"_id":"63f271d84db401e27b086498","slug":"maniram-das-of-ayodhya-beat-kattappa-of-pilibhit-faizabad-news-c-13-1-94879-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अयोध्या के मनीराम दास ने पीलीभीत के कटप्पा को पटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अयोध्या के मनीराम दास ने पीलीभीत के कटप्पा को पटका
Mon, 20 Feb 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के टिकरी गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के पहले दिन की कुश्ती में महिला व पुरुष वर्ग के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने अपने कौशल दिखाए।
अयोध्या के पहलवान बाबा मनीराम दास पीलीभीत के पहलवान कटप्पा को पटकनी देकर विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन अयोध्या के पहलवानों का दबदबा रहा। अयोध्या के ही बाबा बजरंगी दास पहलवान ने रोहतक के सोनू पहलवान को हराया। गोरखपुर के पहलवान गोविंद ने कानपुर के मान सिंह को हराया।
विज्ञापन
हरियाणा से आईं महिला पहलवान हिमांशी ने मेरठ की प्रियंका को पटका। नेपाल देश से आए लकी थापा ने पंजाब के मशहूर पहलवान मोनू को हरा दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन राकेश सिंह टिकरी ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ मानसिक विकास में भी सहायक हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के संरक्षक उदयवीर सिंह, राजेश सिंह, रामनरेश यादव, भोला वर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने दंगल का आनंद उठाया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किंहूपुर की टीम बनी विजेता
बाबाबाजार। मवई ब्लॉक क्षेत्र के बहांपुर गांव में रविवार को आयोजित एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में किंहूपुर टीम ने कुमारगंज की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच पांच राउंड मैच खेला गया।
इसमें तीन मैच जीतकर किंहूपुर टीम विजेता बनी। आयोजक डॉ. वसीम व विनोद तिवारी ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर प्रधान दुर्गा प्रसाद रावत, अवधेश तिवारी, केएम पांडे, शशि यादव मौजूद रहे। संवाद