{"_id":"63f3c2331e2fad0e370b412d","slug":"maniram-das-became-uttar-pradesh-kesari-by-defeating-bahubali-faizabad-news-c-13-1-96369-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बाहुबली को पटखनी देकर मनीराम दास बने उत्तर प्रदेश केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बाहुबली को पटखनी देकर मनीराम दास बने उत्तर प्रदेश केसरी
Tue, 21 Feb 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
तारुन (अयोध्या)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकरी के काली मंदिर प्रांगण में राकेश सिंह टिकरी की ओर से आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में अयोध्या के बाबा मनीराम दास ने बाहुबली को पटखनी देकर उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीता। उन्हें गदा और 31 हजार नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
पहला मुकाबला हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा बजरंगी दास व उधमपुर के रिजवान के बीच हुआ। निकाल दाव से बजरंगी दास ने रिजवान को हराया। दूसरे मुकाबले में पीलीभीत के कटप्पा पहलवान ने वहीं के बबुआ को पहले ही राउंड में शिकस्त दी। विक्की पंजाब व वकार सहारनपुर के बीच बराबर की कुश्ती रही। नेपाल के लकी थापा ने विक्की पहलवान पटियाला को हराया।
रूठा पहलवान को हरा फकीर बाबा विजयी हुए। मुन्ना टाइगर व रिजवान के बीच हुए मुकाबले में रिजवान जम्मू को जीत मिली। महिला पहलवान बिहार की रजनी ने मेरठ की प्रियंका को हराया। जबकि राजस्थान के जल्लाद ने सहारनपुर के परवेज को हराया। बस्ती की अनिता ने कुरुक्षेत्र हरियाणा की हिमांशु को हराया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में बाबा बजरंगी दास ने कड़ी स्पर्धा में कटप्पा को हराया। शामली के तारिक पहलवान को प्रद्युम्न महाराज अयोध्या ने हराया। देवानंद व रूठा के बीच मुकाबला बराबर का रहा। बाबा मनीराम दास ने गाजियाबाद के मोंटी पहलवान को हराया। प्रद्युम्न अयोध्या ब बबुआ पीलीभीत के बीच का मुकाबला बराबर का रहा। मऊ नाथ भंजन की मधु गुप्ता को कुरुक्षेत्र की हिमांशी ने हराया।
मुजफ्फरनगर के बाहुबली ने गाजियाबाद के नितिन को हराया। कलियर शरीफ के फकीर बाबा व शेरा राजस्थान को हराया। गाजियाबाद के मोंटी व शामली के तरीके के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा। काफी रोचक मुकाबला रिजवान व शमशेर के बीच हुए मुकाबले में रिजवान ने शमशेर को पटखनी दी।
मुख्य अतिथि अपना दल के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह, विशिष्टि अतिथि राघवेंद्र सिंह अनूप, संचालक अजय प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका गुड्डू व मंगला प्रसाद ने निभाई।