{"_id":"5d6d4f898ebc3e93b532aadc","slug":"man-dies-due-to-shock-faizabad-news-lko479494127","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
इनायतनगर में करंट से संविदा कर्मी की मौत के बाद जमा लोग।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। इनायतनगर थाने के खड़भड़िया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के देवगिरि गांव में लाइन ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई।
उसके परिवारीजनों ने मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शव रखकर 10 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन अंबरीश कुमार शुक्ला ने 50 हजार रुपये नगद दिए और जांच के बाद साढे़ चार लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
खड़भड़िया उपकेंद्र के स्थानीय फीडर पर अजय यादव संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। वह इनायतनगर थाना क्षेत्र के रेवना मजरे खूदीपुर का निवासी था।
बताते हैं कि रविवार देर शाम संविदा कर्मी अजय क्षेत्र के देवगिरि पूरे मिश्रन गांव में लाइन ठीक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, घटना की खबर लगते ही खड़भड़िया उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ अतुल कुमार लाइन काटकर सब स्टेशन पर ताला लगाकर भाग गए। वह सोमवार सवेरे तक लौट कर नहीं आए।
सोमवार को जब पावर कॉरपोरेशन के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सब स्टेशन का ताला तोड़कर लाइन को बहाल किया जा सका। सब स्टेशन क्षेत्र की सप्लाई करीब 21 घंटे तक बाधित रही।
घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ परिवारीजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद लोग शांत हो गए है। इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।