फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Malini Awasthi to play the role of Sabari in Ayodhya's Ramlila

अयोध्या की रामलीला में मालिनी अवस्थी निभाएंगी सबरी की भूमिका

Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Malini Awasthi to play the role of Sabari in Ayodhya's Ramlila
लोक गायिका मालिनी अवस्थी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला में इस बार बॉलीवुड की कई हस्तियां विभिन्न किरदारों में नजर आएंगी। वहीं इस बार पदमश्री प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी भी रामलीला में शबरी की भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन

रामलीला को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला में रामलीला का मंचन सजाने का काम अंतिम चरण में है। अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला में प्रभु श्रीराम की महान भक्त माता सबरी की भूमिका मालिनी अवस्थी निभाएंगी।
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म स्टार और विलेन शक्ति कपूर भी अयोध्या की रामलीला का हिस्सा बनेंगे। वो अहिरावण का किरदार निभाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 से 15 अक्टूबर शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक दूरदर्शन द्वारा इस रामलीला का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे। भोजपुरी के ही सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में होंगे।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि जाने-माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे। एक्टर कैप्टन राज माथुर भरत की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

शहबाज खान रावण व जाने-माने अभिनेता असरानी नारद मुनि के किरदार में भव्यता बढ़ाएंगे। रजा मुराद कुंभकरण, शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी, राकेश बेदी बाली और अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed