फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Make changes in routine to avoid infectious diseases

अयोध्या: संक्रामक बीमारियों से बचने लिए दिनचर्या में लाएं बदलाव

Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make changes in routine to avoid infectious diseases
अयोध्या। बेहिसाब दिनचर्या की वजह से लोग विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। फेफड़ों में संक्रमण समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए लोगों को दिनचर्या में बदलाव करना होगा। इसके लिए योग, व्यायाम समेत खानपान के प्रति भी सजगता बरतनी होगी। ये बातें शुक्रवार देर शाम सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित आईएमए की कार्यशाला में मेदांता हॉस्पिटल के चेस्ट सर्जन डॉ. हर्षवर्धन पुरी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने फेफड़ों के प्रत्यारोपण व सर्जरी के बारे में चिकित्सकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि कोविड के दौरान स्टेरॉइड के अंधाधुंध इस्तेमाल से बहुत से लोगों को ब्लैक फंगस हुआ। कोविड टीकाकरण लोगों के लिए काफी उपयोगी रहा, जिसकी वजह से बहुत से लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं और संक्रमित होने के बाद भी उनके फेफड़े पूर्ववत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने फेफड़ों के संक्रमण व कैंसर से बचाव के लिए धूम्रपान न करने, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास करने समेत अन्य सुझाव दिए।
विज्ञापन

मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिष्ट ने रेडियोथिरेपी के बारे में लोगों को अवगत कराया। आईएमए सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने चिकित्सकों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. नानक सरन, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. डीआर भुवन समेत करीब 45 चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed