फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahashankhad Yatra started

रामनगरी से हुआ महाशंखनाद यात्रा का शुभारंभ

Wed, 31 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mahashankhad Yatra started
रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला से निकली महाशंखनाद यात्रा व मौजूद संत। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। न्यास कार्यशाला से बुधवार को महाशंखनाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा छह वर्ष तक देश के कोने-कोने में भ्रमण कर सवा लाख पौधे रोपेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जगह-जगह शिविर लगाकर शंखनाद, गोष्ठी, कथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का समापन 2025 में प्रयागराज में भव्यता पूर्वक होगा।
बुधवार को यात्रा के शुभारंभ अवसर पर दंतधावन कुंड पर संतों ने हरिशंकरी पौधा लगाया गया। यात्रा के संयोजक महंत दिलीप दास ने बताया कि शंखनाद यात्रा के माध्यम से लोगों को धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शंखनाद चिकित्सा, अध्यात्म एवं आयुर्वेद विज्ञान की दृष्टि से भी फलदायी है। पूरे देश में सवा लाख औषधीय पौधे रोपने का लक्ष्य है।
इसके बाद श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला से मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास व ज.गु.वासुदेवाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाशंखनाद यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर कटिबद्ध है। पौधरोपण का वृहद अभियान चल रहा है, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण की मुहिम चला रहे बबलू खान ने कहा कि सभी न केवल वृक्ष लगाएं बल्कि उसके संरक्षण के लिए उसे गोद लेकर एक पुत्र की भांति उसका पालन-पोषण करें ताकि वह एक वट वृक्ष बन सके।
महंत परमहंस दास ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है बल्कि इसके वैज्ञानिक, धार्मिक एवं औषधीय फायदे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed