फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Garbage should be collected from every household

Ayodhya News: घर-घर से उठाया जाए कूड़ा

Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Garbage should be collected from every household
अयोध्या। शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, अतिक्रमण, पार्कों के विकास और जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने नगर विकास और डूडा के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहरवासियों के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत कराने, इसके साथ ही नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करने को कहा गया है। यानी जिन इलाकों में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है, वहां व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी नगर निकायों पर रहेगी। बैठक में अतिक्रमण हटाने और पार्कों के निर्माण व सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायतों की दुकानों की नीलामी और उनका बाजार मूल्य तय करने के साथ राजस्व वसूली समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं। डूडा की योजनाओं में मलिन बस्तियों में चल रहे काम जल्द पूरे कराने तथा पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने को कहा गया। स्वीकृत आवासों की जियो टैगिंग भी समय से पूरी कराने के निर्देश हैं। नगर पंचायतों के तालाबों की नीलामी और गौशालाओं के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया भी समयबद्ध करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed