{"_id":"5d35f57f8ebc3e6ce212a5b1","slug":"lovers-couple-married-in-police-post-faizabad-news-lko4722367140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने पुलिस चौकी में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने पुलिस चौकी में रचाई शादी
विज्ञापन
अयोध्या। बाबा बाजार पुलिस चौकी परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार शाम एक प्रेमी और प्रेमिका ने सादगी के साथ परिवारीजनों व पुलिस की मौजूदगी में शादी रचाई।
ग्राम मत्था नेवादा के पूर्व प्रधान प्रताप बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम मत्था नेवादा निवासी अभिषेक पाल पुत्र नरेंद्र पाल का पड़ोस के सरैया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री कोमल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसकी जानकारी जब राजेंद्र को हुई तो उन्होंने शनिवार शाम पुत्री कोमल को डांटा फटकारा। इससे नाराज होकर वह शनिवार रात घर छोड़कर चली गई।
इसकी जानकारी जब युवती के परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गांव निवासी अभिषेक पर बहलाकर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया।
इस पर बाबा बाजार पुलिस ने मत्था नेवादा गांव में दबिश देकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया और रातभर उसे चौकी में बैठाए रखा। रविवार दोपहर युवती मत्था नेवादा गांव के एक घर से मिली।
विज्ञापन
परिवारीजन युवती को पुलिस चौकी लेकर आए लेकिन चौकी में भी युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े रहे। इस पर पूर्व प्रधान प्रताप बहादुर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों में शादी को लेकर रजामंदी हुई।
इसके बाद पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर दोनों पक्षों लोग मौजूद रहे। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक और युवती बालिग थे। दोनों के परिवारीजनों की रजामंदी और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में पुलिस चौकी के मंदिर में शादी हुई है।