फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   loot case file

Ayodhya News: एक नामजद सहित छह अज्ञात पर लूट का केस

Sat, 11 Mar 2023 05:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Mar 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
loot case file
मिल्कीपुर (अयोध्या)। इनायतनगर थाने के ग्राम गंगासराय में बहन के घर होली मिलने जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट व लूट की घटना के मामले में पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी मजरे खुनखुन उपाध्याय निवासी रंजीत पांडेय ने बताया कि होली वाले दिन बुधवार की शाम छह बजे वह अपने चचेरे भाई आशीष के साथ गंगासराय में सुजीत तिवारी के घर ब्याही अपनी बहन के यहां होली मिलने जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों द्वारा उन्हें रोककर गले की जंजीर छीन ली और विरोध करने पर जमकर पिटाई की। हल्ला गुहार पर ग्रामीणों ने जान बचाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इनायतनगर नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बसवार खुर्द निवासी विनीत व 6 अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed