फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Licensed liquor shops shifting from the highway

हाईवे से हटने लगीं लाइसेंसी शराब की दुकानें

Thu, 16 Mar 2017 10:58 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Licensed liquor shops shifting from the highway
फैजाबाद-रौनाही में हाईवे के किनारे स्थापित अंग्रेजी शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हाईवे ही नहीं स्टेट वे से भी आबकारी महकमे की अंग्रेजी शराब, देशी शराब व बीयर की दुकानों को मुख्य मार्ग से इतर पांच सौ मीटर की दूरी पर शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए आबकारी महकमे की ओर से लाइसेसियों को लिखित व मौखिक हिदायत दी जा रही है। इसके बाद हाईवे से दूर नई दुकान की तलाश में आपाधापी मची हुई है। दुकानदार इस कवायद से पूंजी डूबने का रोना रो रहे हैं।
विज्ञापन


आबकारी महकमे के रिकॉर्ड की मानें तो जनपद में अंग्रेजी शराब की 73, देशी शराब की 230 और बीयर की 54 दुकानें हैं। इसमेें से ज्यादातर दुकानें चर्चिच बाजारों व कस्बों के नाम पर है। आबादी के मूवमेंट तथा बिक्री के हिसाब से ही दुकानों का शुल्क तय होता है और इसी आधार पर दुकानों का ठेका हासिल करने वाले लाइसेंसधारियों की कमाई भी।
विज्ञापन


इसी के कारण ज्यादा मारा-मारी हाईवे व स्टेट वे किनारे स्थित दुकानों का ठेका हासिल करने की होती है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन ने हाइवे तथा स्टेट वे के किनारे दुकान चलाने वालों की पेशानी पर बल पैदा कर दिया है। सभी को चिंता कमाई प्रभावित होने की है, लेकिन अदालत के आदेश की अवमानना तो की नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed