{"_id":"64f8c3ef15491a085603fee4","slug":"lampi-virus-animal-death-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2190-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रुदौली में लंपी वायरस से कई पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रुदौली में लंपी वायरस से कई पशुओं की मौत
Wed, 06 Sep 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। क्षेत्र में इस समय लंपी वायरस के अचानक दस्तक देने से पशु चिकित्सक व पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। लम्पी वायरस एक मवेशी से दूसरे में बहुत तेजी से फैलनी वाली बीमारी है। मवई क्षेत्र दिगम्बरपुर गांव निवासी रामनरेश यादव की गाय की इस वायरस से मौत हो गई। जब तक चिकित्सक इसका सीरम सैंपल जांच के लिए भेजते और रिपोर्ट मिलती, उससे पहले इस वायरस ने दर्जनों गांवों के कई गोवंशीय पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। नौंगवा निवासी सरस तिवारी ने बताया कि गांव निवासी बेचू यादव, जयराम व देवीदीन की गाय की लंपी वायरस की बीमारी की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। कई अन्य पालतू मवेशी इस वायरस की चपेट में हैं। सीवीओ डाॅ. जगदीश सिंह ने बताया कि सभी तहसील क्षेत्र के चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पशुपालक इसे छिपाएं नहीं, सूचना तत्काल नजदीकी पशु केंद्र पर दें।
पशुपालकों को जागरूक कर रहे चिकित्सक
रुदौली क्षेत्र के प्रभारी चिकित्सक डाॅ. आशीष सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम गांव-गांव भ्रमण कर रोग से ग्रसित संभावित पशुओं का वैक्सीनेशन कर पशुपालकों को इस संक्रामक रोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। डाॅ. आशीष सिंह के मुताबिक, कुछ गांवों से लंपी से ग्रसित गोवंशों की सूचना मिल रही है। वहां रिंग वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है।
ये हैं वायरस के लक्षण
डाॅ. आशीष सिंह ने बताया कि पशु के चेहरे, गर्दन, सहित पूरे शरीर में गोल उभरी हुई गांठें, पैरों में सूजन, लंगड़ापन आदि लक्षण दिखाई देंगे। ऐसे लक्षण किसी पशु में दिखाई दें तो उसे अन्य पशुओं से अलग बांधकर उसकी सूचना चिकित्सालय में तत्काल दें।