फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   kullu manali death

Ayodhya News: मनाली के पास नदी में दिखी बस

Mon, 24 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
kullu manali death
मिल्कीपुर, अयोध्या। पिठला गांव के 11 लोग हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली जाते समय लापता हो गए थे। इस बीच मनाली तहसील क्षेत्र में ग्रीन टैक्स बैरियर के निकट व्यास नदी में एक बस मिली तो पीड़ित परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है कि कहीं लापता लोगों का संबंध इसी बस से तो नहीं है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के पिठला गांव से छह जुलाई को अब्दुल मजीद (62) अपने परिवार की नजमा, बहार अली, परवीन, ओमाइरा, शबाना, इश्तिहार, करीना, वारिस अली, मौसम, अलमीरा व रिश्तेदार एजाज अहमद के साथ कुल्लू मनाली के लिए निकले थे। चंडीगढ़ तक इन लोगों की अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से बातचीत होती रही। नौ जुलाई की रात यात्रा कर रहे लोगों के पास मौजूद पांचों मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए जिससे परिवार व रिश्तेदारों का संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

मनाली मेंं रह रहे अब्दुल मजीद के दामाद रहबर ने पिठला गांव में रह रहे परिवारीजनों व रिश्तेदारों को बताया कि सभी का फोन स्विच ऑफ बता रहा है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। अयोध्या प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि वहां व्यास नदी में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हो गया है। कई बसें बह गई हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस रोडवेज की लेकिन निकाला नहीं जा सका
एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि आलू ग्राऊंड के ग्रीन टैक्स बैरियर से लगभग 300 मीटर नीचे नदी के बीच में दबी बस की शिनाख्त हो गई है। अधिकारियों ने रोडवेज बस होने की पुष्टि की है। इसके बाद लोगों को अंदेशा हुआ कि लापता परिवार इस बस में तो सवार तो नहीं था। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बस में यात्री मौजूद थे या नहीं। एसडीएम ने यह भी बताया कि पंजाब रोडवेज की जो बस नौ जुलाई को चंडीगढ़ से मनाली के लिए निकली थी, उसे ट्रेस कर लिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में अभी बस को निकालने का प्रयास नहीं किया जा सकता है। मौसम साफ होने और जलस्तर कम होने के बाद बस को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed