{"_id":"5fff40488ebc3e2e3b5496ab","slug":"kovid-19-vaccine-reaches-1-18-lakh-people-faizabad-news-lko5597107117","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.18 लाख लोगों के लिए पहुंची कोविड-19 वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.18 लाख लोगों के लिए पहुंची कोविड-19 वैक्सीन
विज्ञापन
अयोध्या में मंडल मुख्यालय पर स्थित ड्रग वेयर हाऊस से कोरोना वैक्सीन के वितरण के दौरान मौजूद कर्म?
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या व देवीपाटन मंडल के 1.18 लाख लोगों के लिए कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन बुधवार को पहुंच गई है। इससे अयोध्या मंडल के 72980 लोगों और देवीपाटन मंडल के 44760 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। 16 जनवरी को प्रथम चरण के वैक्सीनेशन की तैयारी में प्रशासन जुट गया है।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी। इसके लिए जिले में करीब 13 हजार लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। दो चरणों में टीकाकरण का रिहर्सल भी किया जा चुका है।
अब 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाना है। इसके लिए बुधवार से वैक्सीन की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। वैक्सीन की पहली खेप बुधवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय को भेजी गई है। जिसमें अयोध्या व देवीपाटन मंडल के लोगों की वैक्सीन शामिल है।
विज्ञापन
एडी स्वास्थ्य के अधीन ड्रग वेयर हाउस में कोरोना टीके की बुधवार को 1,17,740 खुराक प्राप्त हुईं हैं। इसमें अयोध्या मंडल के पांच जिलों के लिए 72980 खुराक व देवीपाटन मंडल के चार जिलों के लिए 44760 खुराक भेजी जाएगी।
वैक्सीन प्राप्त होते ही उसे संबंधित जिलों में भेजने की कार्यवाही भी शुरू की गई। इस दौरान ड्रग वेयर हाउस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वैक्सीन को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। साथ ही पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है।
अन्य जिलों के लिए वैक्सीन रवाना होने पर वैक्सीन वाहन के साथ पुलिस का वाहन भी भेजा गया है। अयोध्या जनपद के लिए आई वैक्सीन की 15510 खुराक को बुधवार को ही अयोध्या स्थित वैक्सीनेशन स्टोर में रखवा दिया गया।
यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रत्येक शिफ्ट में सीसीटीवी के साथ निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया है। शनिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन को जिले के 11 केंद्रों पर शुक्रवार को भेजने की तैयारी है। इसके लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के साथ डीप फ्रीजर सहित अन्य इंतजाम किया गया है।
जनपदवार प्राप्त हुई वैक्सीन की खुराक
जनपद खुराक
अयोध्या 15510
अंबेडकरनगर 14160
बाराबंकी 17970
सुल्तानपुर 15580
अमेठी 9760
बहराइच 13980
बलरामपुर 8950
गोंडा 17290
श्रावस्ती 4540
कुल 1,17,740
अयोध्या व देवीपाटन मंडल के लिए वैक्सीन की करीब 1.18 लाख खुराक प्राप्त हुई है। जिसे संबंधित जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेजा जा रहा है। सुरक्षा व रख-रखाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।-डॉ. रमेश गोयल, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल

अयोध्या-मंडल मुख्यालय पर स्थित ड्रग वेयर हाऊस से कोरोना वैक्सीन के वितरण के दौरान मौजूद कर्मी- फोटो : FAIZABAD