फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Knowledge Park will be developed in 500 acres along the highway

हाईवे किनारे 500 एकड़ में विकसित होगा नॉलेज पार्क

Fri, 03 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Knowledge Park will be developed in 500 acres along the highway
अयोध्या। जिले के नए मास्टर प्लान 2031 में देवकाली हाईवे के आसपास के इलाके को एजुकेशनल हब के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। प्लान में 500 एकड़ से अधिक भूमि पर स्कूल, कॉलेज समेत तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नोएडा की तर्ज पर नॉलेज पार्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या में पब्लिक स्कूल, तकनीकी संस्थान, मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज, वाणिज्य कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, धार्मिक व सांस्कृतिक कॉलेज समेत सभी प्रकार के शैक्षिक संस्थान खोलने के इच्छुक कारपोरेट घरानों को यहां भूखंड मिलेगा।
विज्ञापन

पहले भी मुख्यमंत्री योगी की मुंबई में कारपोरेट घरानों के साथ हुई मीटिंग में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट् खोलने के लिए कई उद्योगपतियों ने इच्छा जताई थी। देवकाली क्षेत्र मेें चिह्नित इलाका एक तरफ एयरपोर्ट के पास है तो दूसरी ओर नव्य अयोध्या के लिए अधिगृहित भूमि से सटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आवागमन की आधुनिक सुविधाओं के साथ अपार्टमेंट व विद्यार्थियों के लिए समस्त सुविधाएं विकसित की होंगी। अयोध्या का मास्टर प्लान 2031 बनकर तैयार है। यह आठ दिसंबर को आम लोगों के सामने प्रदर्शित होगा।
मास्टर प्लान में अयोध्या शहर की 133 वर्ग किमी. भूमि को छह सेक्टर बांटा गया है। हर सेक्टर में अलग अलग जन सुविधाएं विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। इसमें अलग-अलग आवासीय, कॉमर्शियल, कृषि सहित अन्य प्रकार की भूमि चिह्नित की गई है।
इसके अलावा मास्टर में पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से फोकस किया गया है। इसमें धार्मिक कार्यों के लिए भी भूमि चिह्नित की गई है। यह भूमि राममंदिर के आसपास के क्षेत्रों की है।
इसके साथ ही मास्टर प्लान में शैक्षिक क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। शहर में हाईवे पर बसे पूर्वी इलाके में एक सेक्टर एजुकेशनल हब के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। यहां पर शिक्षा के संस्थानों को स्थान दिया जाना निर्धारित किया गया है।
इसमें पब्लिक स्कूल, तकनीकी संस्थान, मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज, वाणिज्य कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, धार्मिक व सांस्कृतिक कॉलेज समेत सभी प्रकार के शैक्षिक संस्थानों को आबाद किया जाएगा।
यह पूरी तरह से नोएडा के नॉलेज पार्क की तर्ज पर होगा। इसमें आवागमन की पूरी सुविधाएं और रहने के लिए आवासीय अपार्टमेंट सहित परिवहन की विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह स्थान देवकाली से अवध विवि तक हाईवे के आसपास होगा। पहले से इसी मार्ग पर अवध विवि व मेडिकल कॉलेज सहित अन्य शैक्षिक संस्थान है।
मास्टर प्लान 2031 पर्यटन समेत समस्त बिंदुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आधुनिक शिक्षा भी हिस्सा है। शहर के हाईवे पर देवकाली के निकट का क्षेत्र नॉलेज पार्क के रूप विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। यह नोएडा के नॉलेज पार्क जैसा होगा।- विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed