फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Karthik Mela: Train stoppage time will increase

कार्तिक मेला: ट्रेनों के स्टॉपेज का बढ़ेगा समय

Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Karthik Mela: Train stoppage time will increase
अयोध्या। आगामी पांच नवंबर से शुरू होने वाले कार्तिक मेले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले में चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाली सभी क्रॉसिंगों से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड कम की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही इस दौरान ट्रेनें तेज हॉर्न बजाते हुए गुजरेंगी। अधीक्षक ने सभी ट्रेनों के स्टॉपेज का समय बढ़ाने, पैसेंजर वाहनों के फेरे बढ़ाने, फैजाबाद-प्रयागराज पैसेंजर को अयोध्या तक आने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अयोध्या के कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस दौरान होने वाली चौदह व पंचकोसी परिक्रमा के मार्ग में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग को लेकर रेल व स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के विशेष इंतजाम करता है। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर दर्शननगर स्टेशन के पूर्वी ओर, मोदहा, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर हलकारा का पुरवा और मोहबरा से मुख्य मार्ग के मध्य रेलवे क्रॉसिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दौरान इन सभी रेलवे क्रॉसिंगों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के ड्राइवरों को सावधानी बरतने का आदेश दिया जाएगा। इसके तहत वो इन क्रॉसिंगों पर ट्रेन की स्पीड कम करेंगे, साथ ही लगातार तेज हॉर्न बजाते हुए क्रॉसिंग पार करेंगे।
इन सभी क्रॉसिंगों पर द्विस्तरीय सुरक्षा कवच होगा। इसके तहत इन पर आरपीएफ के जवान तैनात होंगे जबकि दूसरे कवच के रूप में स्थानीय प्रशासन द्वारा इन क्रॉसिंगों के दोनों तरफ 25 मीटर की दूरी पर बैरियर लगाकर पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी।
मेले में भीड़ के मद्देनजर अयोध्या रेलवे स्टेशन के अधीक्षक महेंद्रनाथ मिश्र ने डीआरएम को पत्र लिखकर यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का स्टॉपेज दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, गोंडा से एक अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेन व फैजाबाद-प्रयागराज को दोनों पैसेंजर ट्रेनों को मेले के दौरान अयोध्या से चलाने की मांग की है। बताया कि अन्य व्यवस्थाओं में अतिरिक्त स्टाफ में बुकिंग व इंक्वायरी क्लर्क, टीसी, सफाईकर्मी आदि की मांग की गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी।
चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाली मोदहा रेलवे क्रॉसिंग को सबसे संवेदनशील माना जाता है। रास्ता संकरा होने की वजह से ट्रेनों के आने पर क्रॉसिंग बंद होने से यहां भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। पिछले वर्ष परिक्रमा के दौरान फैजाबाद जंक्शन के रेल अधिकारियों की लापरवाही के चलते करीब 40 मिनट तक एक ट्रेन की शंटिंग कराई गई थी। इसके चलते मोदहा से लेकर मकबरा तक लंबा जाम लग गया था।

भीड़ के दबाव के चलते डीएम समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाना पड़ा था। इसको लेकर तत्कालीन डीएम डॉ. अनिल कुमार ने स्टेशन अधीक्षक को कड़ी फटकार भी लगाई थी। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वर्तमान डीएम अनुज कुमार झा ने रेल अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed