फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanungo arrested red handed taking bribe

घूस लेते कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanungo arrested red handed taking bribe
अयोध्या। सोहावल तहसील में एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो नरसिंह प्रकाश श्रीवास्तव को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो ने भूमि की हदबरारी में रिपोर्ट लगाने के एवज में पीड़ित से पांच हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित दो हजार रुपये पहले ही दे चुका था।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता अमित रावत की मां अमरपति के नाम हदबरारी शनिवार को लेखपाल सुभाष चंद्र मिश्र के साथ राजस्व निरीक्षक नर सिंह प्रकाश श्रीवास्तव ने की थी।
विज्ञापन

हदबरारी के लिए मौके पर जाने से पहले कानूनगो ने अमित से दो हजार रुपये ले लिए थे। अब रिपोर्ट लगाने के नाम पर तीन हजार और मांगे थे। शिकायतकर्ता अमित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन इकाई अयोध्या से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई प्रमुख प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने टीम गठित कर मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे शिकायतकर्ता के साथ सोहावल तहसील पहुंचे। जहां पर तहसील के बरामदे में कानूनगो शिकायतकर्ता से मिला।
कानूनगो शिकायतकर्ता को लेकर कमरे में चला गया और वहां पर घूस के तीन हजार रुपये लिए। घूस लेते ही एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन टीम कानूनगो को लेकर रौनाही थाने पहुंची जहां पर राजस्व कर्मियों के जमावड़े को देखते हुए सीधे रुदौली कोतवाली ले आई। एसडीएम सोहावल अनुराग प्रसाद ने एंटी करप्शन टीम द्वारा कानूनगो नरसिंह प्रकाश श्रीवास्तव को घूस लेने के मामले में तहसील से गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है।

एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर इस्तियाक वारसी, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार शामिल रहे। टीम प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रुदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कानूनगो को गोरखपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed