फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelry worth 1.5 crore found without writing, tax and fine of 10.80 lakhs imposed

Ayodhya News: बिना लिखी-पढ़ी के मिले डेढ़ करोड़ के जेवर, 10.80 लाख का लगाया टैक्स व जुर्माना

Sat, 25 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 1.5 crore found without writing, tax and fine of 10.80 lakhs imposed
अयोध्या। गोसाईंगंज में सराफा व्यवसायी के यहां जीएसटी की टीम ने लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का बिना लिखापढ़ी का आभूषण पकड़ा। व्यवसायी पर लगभग 10.80 लाख का टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को जीएसटी की टीम ने गोसाईंगज के सराफा व्यवसायी राम मिलन सराफ के यहां छापा मारा था। दोपहर लगभग ढाई बजे से शुरू हुई जांच पड़ताल रात लगभग 11 बजे तक चली। इसके बाद जीएसटी टीम के साथ पुलिस वापस लौटी।
विज्ञापन

बताया गया है एसआईबी की जांच में सोने व चांदी के बिना लिखापढ़ी का स्टाॅक पकड़ा। साथ ही कुछ स्टाॅक कम भी मिला। इसी को लेकर व्यवसायी पर टैक्स व जुर्माना लगाया गया है। जांच में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी रेंज एक धनंजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी रेंज एक गोपाल तिवारी, सीटीओ अनुराग पांडेय व जिया लाल के साथ कुल आठ लोग थे। खास बात यह है कि ज्वैलरी पर महज तीन फीसदी जीएसटी है। ऐसे में टैक्स व जुर्माने की रकम बड़ी कही जा सकती है।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी श्री सिंह ने बताया कि जांच में लगभग साढ़े तीन किलो सोने के आभूषण बिना लिखा-पढ़ी के स्टाॅक मे मिले। इसके साथ ही कुछ सोने व चांदी का स्टाॅक कम भी मिली। व्यवसायी पर लगभग 10.80 लाख रूपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed