फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   JCB was demolished two rooms of the temple

जेसीबी लगा ढहा दिए मंदिर के दो कमरे

Wed, 02 Sep 2015 12:41 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
बताया गया कि नयाघाट क्षेत्र में श्री पंच तेरह भाई त्यागी खास चौक आश्रम मंदिर स्थित है। मंदिर की महंथी प्रह्लाद दास के पास है। आश्रम की संपत्ति पर कब्जे को लेकर महंथ के उत्तराधिकारियों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


एक उत्तराधिकारी धर्मदास अपने चेलों के साथ अगस्त माह के शुरुआत में महाराष्ट्र प्रांत के नासिक में आयोजित कुंभ में शिरकत करने चले गये। यहां आश्रम पर उनके गुरुभाई महंथ रघुवीर दास योगीराज तथा उनके शिष्य रह गये।
विज्ञापन


नासिक महाकुंभ से लौटे महंत धर्मदास चेला महंत प्रहलाद दास निवासी श्री पंच तेरह भाई त्यागी खास चौक आश्रम नयाघाट ने बताया कि उनके महाकुंभ नासिक में होने का फायदा उठाकर गुरुभाई महंत रघुवीर दास योगीराज व अन्य ने खास चौक आश्रम स्थित उनके कमरों पर कब्जे की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश के तहत जेसीबी से मंदिर स्थित दो कमरों को ढहा दिया गया। मामले की जानकारी पर उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख समेत अन्य को नासिक से फोन कर मामले की जानकारी दी और अयोध्या आकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी।


अयोध्या कोतवाल अमित सिंह ने मंगलवार को बताया कि महंत धर्मदास चेला महंत प्रहलाद दास की शिकायत पर उनके गुरुभाई महंत रघुवीर दास योगीराज समेत दो के खिलाफ कमरा ढहवाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed