फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   JCB rail cable cut

नाले की सफाई में जेसीबी से कटी रेल केबल

Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
JCB rail cable cut
केबल कटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेल ट्रैक के किनारे से बहते बरसाती नाले की जेसीबी से सफाई के दौरान भूमिगत केबल कट गई। ऐसा होने से फैजाबाद और सलारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच टेलीफोन संपर्क कटा तो हड़कंप मच गया। इसके कारण सियालदह एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, दिल्ली एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन


मोबाइल से संपर्क के बाद सभी ट्रेनों को पीएलएसी (पेपर लाइन क्लियर) पर गुजारा जाता रहा। आरपीएफ ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जेसीबी को कब्जे में लेकर उसे आरपीएफ पोस्ट पर खड़ा करा दिया गया। करीब चार घंटे बाद केबल जोड़ी जा सकी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फैजाबाद-सलारपुर रेलवे स्टेशनों के बीच कोटसराय गांव के सामने ट्रैक के किनारे से नाला गुजरा है। ग्रामीण जलभराव से निजात के लिए जेसीबी तीन डीएक्स से नाले की खुदाई व सफाई करा रहे थे। रेलवे ट्रैक के किनारे नाले से गुजरी केबल सफाई में कट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सुबह करीब 7:30 बजे स्टेशनों का आपसी संपर्क टूट गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीफोन की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट के सहायक निरीक्षक, प्रदीप कुमार और जितेंद्र कुमार यादव को लेकर खोजते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed