{"_id":"5da0c9818ebc3e01830a23a0","slug":"jam-on-the-road-faizabad-news-lko4863177199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रख परिवारीजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव सड़क पर रख परिवारीजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर कोतवाली के नाका चौराहा स्थित शांति चौक पर हुए गुरुवार रात सड़क हादसे में मृत अवध विवि कर्मी की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रख प्रदर्शन किया।
गमगीन परिजन हादसा करने वाले वाहन व चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
गुरुवार की देर शाम नगर कोतवाली के नाका चौराहा स्थित शांति चौक पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवध विवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश यादव पुत्र सालिगराम यादव निवासी गंजा गांव की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर शांति चौक पहुंचे और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे चारो ओर जाम लग गया। पीड़ित परिवार के लोग हादसा करने वाले वाहन व उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
जाम की सूचना पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए हुए परिवारीजनों को समझाया।
करीब घंटे भर तक चली मान मनौव्वल के बाद लोग माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए दो टीमें बनाई गई है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।