फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Iron men remembered on birth anniversary

जयंती पर याद किए गए लौहपुरुष

Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Iron men remembered on birth anniversary
अयोध्या। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किया गया। विभिन्न संगठनों व स्कूल प्रबंधनों की ओर से इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गंगासिंह यादव ने सरदार पटेल को वर्तमान भारतीय गणतंत्र का शिल्पी बताया। पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि पटेलजी ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में राजनीति में हिस्सा न लेने की शर्त पर प्रतिबंध हटाया गया। पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि सरदार पटेल की ही योग्यता और कुशलता के कारण 565 देशी रियासतों को एक सूत्र में बंधना पड़ा।
विज्ञापन

कसौंधन वैश्य महासभा ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में शहनवां स्थित पटेल भवन में स्थित पटेल मूर्ति परिसर की साफ-सफाई की। पदाधिकारियों ने मूर्ति पर अंगवस्त्र अर्पित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता का श्रेय सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है। युवा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू कसौंधन ने कहा कि सरदार पटेल सच्चे जनसेवक और भारतीय क्रांति के अग्रदूत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल ने पार्टी कार्यालय आनंद नगर गौहनिया चौराहा पर पटेल के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को तोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। वे भारत के सबसे बड़े किसान नेता थे।
केंद्रीय विद्यालय कैंट में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 11वीं के छात्र मृगांक शेखर मिश्र ने लौह पुरुष की जीवनी से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया। शिक्षक विजय कुमार पांडेय ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन को रेखांकित किया। बताया कि क्यों महापुरुषों की जयंती हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।
लोक गायक रत्नेश द्विवेदी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य अमित श्रीवास्तव ने एकता शपथ दिलाई। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया, जिसे प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें आगे बढ़ने के लिए अटल इरादों की आवश्यकता होती है।
जन समाज विद्यापीठ इंटर कॉलेज व श्रीराम वल्लभा इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़ लगाई। प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा ने देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाते हुए एकता बनाए रहने की अपील की। इस अवसर पर आलोक तिवारी, जनक लाल वर्मा, सुमन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे में रन फॉर यूनिटी को बीईओ रमाकांत मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

राज शिशु प्ले स्कूल, दिल्ली दरवाजा में प्रधानाचार्य संतोष गर्ग ने बताया कि किस तरह सरदार पटेल ने बिखरे हुये भारत को अखंड रूप दिया। शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय आसुमऊ में शिक्षक और बच्चों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि आज भारत की संपन्नता व अखंडता का सारा श्रेय सरदार पटेल को जाता है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed