{"_id":"657f3800c43bec0001085fc7","slug":"invitation-sent-to-rajnikanth-chiranjeevi-and-prabhash-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-7276-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रजनीकांत, चिरंजीवी और प्रभाष को भेजा आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रजनीकांत, चिरंजीवी और प्रभाष को भेजा आमंत्रण
Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े कलाकारों को भी बुलाया जा रहा है। रजनीकांत, प्रभाष व चिरंजीवी, मोहनलाल और धनुष को आमंत्रित किया जा चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्र बताते हैं कि अब तक 20 फिल्मी कलाकारों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। इनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, निर्देशक राजकुमार हिरानी, अरुण गोविल, संजय लीला भंसाली, दीपिका चिखलिया, रोहित शेट्टी और महावीर जैन शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन