फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Invitation sent to PM for Ramlala's Pran Pratishtha, Pran Pratishtha may happen on January 22

Ayodhya News : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम को भेजा आमंत्रण, 22 जनवरी को हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 12 Jun 2023 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jun 2023 08:52 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूरे देश में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दिन पूरे देश के मठ-मंदिरों में उत्सव का आयोजन भी किए जाने की तैयारी है। साथ ही विश्व के करोड़ों रामभक्त घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन सके, इसलिए इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Invitation sent to PM for Ramlala's Pran Pratishtha, Pran Pratishtha may happen on January 22
राम मंदिर निर्माण - फोटो : amar ujala

विस्तार

भव्य राममंदिर में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भी भेज दिया गया है। हालांकि पत्र को लेकर पीएमओ कार्यालय से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। माना जा रहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हो सकती है, इस तिथि को प्राण प्रतिष्ठा के लिए सर्वोत्तम माना जा रहा है।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर के भूतल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। भूतल की छत का काम भी 90 फीसदी पूरा हो चुका है। जल्द ही फर्श, खिड़की व दरवाजे लगाने का काम भी शुरू होने जा रहा है। अक्तूबर 2023 तक राममंदिर का भूतल यानी कि गर्भगृह बनकर तैयार हो जाएगा। उधर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने वाली मूर्ति का भी निर्माण विशेषज्ञ मूर्तिकार कर रहे हैं। तीन पत्थरों पर तीन मूर्तियां बन रही हैं। जिसमें से सर्वोत्तम की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। शेष दो मूर्तियों को भी परिसर में ही सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। यह आयोजन सात दिवसीय हो सकता है। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 10 सदस्यीय समिति का भी गठन कर रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश में होगा। देश के हर मठ-मंदिर में इस दिन अनुष्ठान का आयोजन करने की रूपरेखा बन रही है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वास्तुपूजा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन संपन्न होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन आएंगें ऐसे में सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन चार तिथियों की चर्चा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रस्ट ने देश के सात ज्योतिषियों से शुभ मुहूर्त निकलवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी मकर संक्रांति से 25 जनवरी के बीच चार शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। मकर संक्रांति के अलावा 21,22 व 25 जनवरी की तिथि को शुभ माना जा रहा है। राममंदिर ट्रस्ट ने इस संबंध में पीएमओ को पत्र लिखकर किसी एक तिथि पर प्रधानमंत्री का समय मांगा है। प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव 15 जनवरी से शुरू हो सकता है। 22 जनवरी को शांकभरी नवरात्र का अंतिम दिन भी है और आनंद योग भी है। इसलिए यह दिन प्राणप्रतिष्ठा के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना जा रहा है। 21 जनवरी को प्रतापति योग और पुत्रदा एकादशी का मुहूर्त है। चूंकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन होता है, पीएम दिल्ली में होते हैं, इसलिए 25 को प्राण प्रतिष्ठा संभव नहीं है।


प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा लाइव प्रसारण
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूरे देश में लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दिन पूरे देश के मठ-मंदिरों में उत्सव का आयोजन भी किए जाने की तैयारी है। साथ ही विश्व के करोड़ों रामभक्त घर बैठे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन सके, इसलिए इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed