फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Investors surrounded the residence of the MD of Maa Media, shouting slogans

निवेशकों ने घेरा मां मीडिया के एमडी का आवास, की नारेबाजी

Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Investors surrounded the residence of the MD of Maa Media, shouting slogans
अयोध्या। अपना पैसा वापस न होने से नाराज निवेशकों ने सोमवार रात पोंजी कंपनी मां मीडिया के एमडी राहुल मिश्रा का कंधारी बाजार स्थित आवास घेर लिया। करीब 70 की संख्या में मौजूद निवेशक राहुल को घर से बाहर निकलने का दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने निवेशकों को समझाया और राहुल को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। शहर में स्थित पोंजी कंपनी मां मीडिया पर सैकड़ों लोगों ने रुपये दोगुना करने के नाम करोड़ों रुपये का हेरफेर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसको लेकर कई केस भी दर्ज हुए हैं। वहीं अपना पैसा वापस न पाने से नाराज निवेशकों ने सोमवार रात कंपनी के एमडी राहुल मिश्रा का कंधारी बाजार स्थित आवास को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की व राहुल को घर से बाहर निकलने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही कोतवाली नगर प्रभारी सुरेश पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराव कर रहे निवेशकों को समझाया। लोगों का गुस्सा शांत न होने पर पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

कोतवाली में मंगलवार दिन भर निवेशकों ने डेरा जमाए रखा। वह पुलिस अधिकारियों से अपना पैसा वापस दिलाने की मांग करते रहे। मामले में शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया था। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि राहुल को हिरासत में लिया गया है, किसी ने तहरीर दी तो केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed