फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Investigation Commission recorded statements of three people

गुमनामी बाबा जांच आयोग के समक्ष तीन लोगों के बयान दर्ज

Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Investigation Commission recorded statements of three people
गुमनामी बाबा का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अयोध्या और फैजाबाद में कई साल तक जिंदगी बिताने वाले गुमनामी बाबा उर्फ भगवन जी ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे। यह दावा है गोंडा के रहने वाले 90 वर्षीय अयोध्या प्रसाद गुप्त का। वह गुमनामी बाबा की असलियत की जांच कर रहे जस्टिस विष्णु सहाय आयोग के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने मंगलवार को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


आयोग के सामने दो अन्य लोगों ने भी बयान दर्ज कराए। आयोग के सचिव व पूर्व जिला जज दिलीप कुमार ने बताया कि गोंडा जिले के ग्राम व पोस्ट बड़गांव निवासी श्री गुप्त ने आयोग के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा कि वह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नेतृत्व वाली आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। 16 वर्ष की आयु में वह इस फौज में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


उस समय नेताजी की आयु करीब 32 वर्ष थी। उन्होंने आयोग के सामने अपनी कई स्मृतियों पर भी चर्चा की। अपने को आजाद हिंद फौज का सेनानी बताने वाले श्री गुप्त ने आयोग को बताया कि वह गुमनामी की जिंदगी जीने के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस से नैमिषारण्य के साथ अयोध्या, फैजाबाद में भी कई बार मिल चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ रसगुल्ले खाए हैं। कॉफी पी चुके हैं। उनका कहना था कि नेताजी की इच्छा थी किताब लिखी जाए। उनकी इच्छापूर्ति के लिए ही उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस नामक पुस्तक लिखी है। बताया कि मुखर्जी आयोग के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए वह कोलकाता भी गए थे।

आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराने वालों में फैजाबाद के रवींद्रनाथ शुक्ल और अशोक टंडन भी थे। अशोक ने आयोग को बताया कि वह नेताजी से मिले नहीं है लेकिन अपनी रिसर्च के आधार उनका मानना है कि गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे।


रवींद्रनाथ ने आयोग के समक्ष बताया कि वह गुमनामी बाबा के यहां प्रवास के दौरान आते-जाते थे। उनका कहना था कि गुमनामी बाबा ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस थे। इसके साथ ही गुमनामी बाबा के कुछ सामानों के साथ वीडियोग्राफी भी आयोग के पास जमा की गई।

आयोग के सचिव के मुताबिक, जांच आयोग ने अब तक कुल 11 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पांच नवंबर को लखनऊ स्थित कार्यालय में अगली कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed