{"_id":"5d6ea1bc8ebc3e013c6ca239","slug":"international-shooter-attacked-babri-masjid-s-party-iqbal-faizabad-news-lko4796736198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल पर हमलावर हुईं अंतरराष्ट्रीय शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल पर हमलावर हुईं अंतरराष्ट्रीय शूटर
विज्ञापन
वर्तिका सिंह से महिला थाने पर पूछताछ करतीं महिला एसओ प्रियंका पांडेय।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी से मंगलवार दोपहर मिलने पहुंची अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह अचानक हमलावर हो गईं। मौके पर सुरक्षा में मौजूद गनर ने किसी तरह उन्हें रोका।
पुलिस ने वर्तिका को हिरासत में ले लिया। इकबाल का कहना है कि तीन तलाक और राम मंदिर मुद्दे पर बातचीत के दौरान महिला उत्तेजित हो गईं थीं। रामजन्मभूमि थाने में इकबाल अंसारी ने मामले की शिकायत की है।
इस मामले में एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि इकबाल अंसारी पर हमला नहीं हुआ सिर्फ तू तू-मैं मैं (हार्ड टॉक) हुई थी। पूछताछ के बाद वर्तिका को छोड़ दिया गया है। इकबाल अंसारी की तहरीर की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी का आरोप है की एक पुरुष के साथ उनके घर आई एक महिला ने खुद को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह बताया।
इसके बाद वह तीन तलाक और राममंदिर मुद्दे पर उनसे बात करने लगी। बात करते-करते वह गुस्सा हो गईं और कहा कि तुम राम मंदिर का मुकदमा उलझाए हुए हो। तत्काल मुकदमा वापस ले लो।
इकबाल अंसारी का आरोप है कि इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि वर्तिका सिंह उनके ऊपर हमलावर हो गईं। हालांकि इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात गनर व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर इकबाल अंसारी को सुरक्षित करते हुए तत्काल मामले की सूचना राम जन्मभूमि थाने की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वर्तिका सिंह को हिरासत में ले लिया। इकबाल अंसारी का कहना है कि एक महिला और एक पुरुष उनसे मिलने आए थे बात-बात में वे हाथापाई पर उतर आए। इकबाल अंसारी के अनुसार जिस तरह से उन पर हमला हुआ है, उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है, उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
वहीं, वर्तिका सिंह ने बताया कि वह अयोध्या रामलला का दर्शन करने आईं थीं। इकबाल अंसारी से मिलने गईं थीं लेकिन इकबाल से बातचीत के दौरान वह भड़क गये और बुरा बर्ताव करने लगे। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवक व युवती से पूछताछ की गई है। उनके लखनऊ के नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है।
हमेशा ऐसे कारनामों से चर्चित रहीं हैं वर्तिका
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने अप्रैल 2019 में चंदौली निवासी अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दर्ज कराया था। वर्तिका का आरोप था कि बाल वैज्ञानिक ने फर्जी दावे करके खुद को अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक घोषित किया जबकि उसने कोई ऐसा आविष्कार ही नहीं किया है।
वैज्ञानिक का दावा था कि उसने एक ऐसी घड़ी का आविष्कार किया है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हंसने वाली गैस निकलती है। इस घड़ी को उसने स्मार्ट पोजीशनिंग मोबाइल फोन वॉच का नाम दिया है।
इसके अलावा उसने रूम फ्रेशनर वाली मच्छर मारने की मशीन भी बनाने का भी दावा किया था। लखनऊ में 30 अप्रैल 2018 की शाम राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियन वर्तिका सिंह से बीच सड़क में अभद्रता का मामला सामने आया था। पीजीआई के एक डॉक्टर पर शराब के नशे में वर्तिका सिंह के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा था।