{"_id":"603940d18ebc3ee951157eec","slug":"international-airport-to-be-built-in-ayodhya-faizabad-news-lko5669414171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट से पहले चरण में एटीआर-72 विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर भारत सरकार ने अपना अनुमोदन दिया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार की कार्यवाही चलती रहेगी। एयरपोर्ट से एयर बस और अन्य बड़े यात्री विमानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों में भारतीय मूल के नागरिक और अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में रहते हैं।
वे अयोध्या आकर भगवान राम के भव्य मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि की खरीद के लिए जिला प्रशासन को एक हजार करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अब तक 377 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवाओं का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रदेश का चौथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहले से संचालित है। जबकि कुशीनगर में बनाए गए हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा योगी सरकार के प्रयास से गत वर्ष मिला था
अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर बनने वाले एयरपोर्ट से एटीआर 72 विमानों का संचालन करने और उसके लिए ढाई सौ करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निश्चित ही अयोध्या के टूरिज्म को और अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सहज और सरल बनाएगा।- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश