फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Infectious disease symptoms checked

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ समापन

Mon, 30 Sep 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Infectious disease symptoms checked
अयोध्या। बीते 2 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन नगर निगम क्षेत्र के हैदरगंज, साहबगंज, बाल्दा आदि में लार्वा निरोधक छिड़काव फाइलेरिया अधिष्ठान के कार्मिकों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बाल्दा में कई घरों में मोस्क्यूटो ब्रीडिंग की जांच की गई तो दो घरों में गमले एवं पात्रों में मोस्क्यूटो ब्रीडिंग मिली। दोनों गृह स्वामियों को नोटिस दिया गया व भविष्य के लिए सचेत भी किया गया। क्षेत्रीय लोगों को मोस्क्यूटो ब्रीडिंग दिखाते हुए जानकारी दी गयी कि वे खुले मे पड़े उन वस्तुओं, जिनमें पानी भरा रह सकता है उसे तत्काल हटा दें।
विज्ञापन

गमला, कूलर एवं छत पर रखी टंकियों के लिए विशेष सावधानी रखें। प्लास्टिक के बर्तनों में पौधे न लगाएं, यदि पौधे लगाते हैं तो उन बर्तन की तली मे छेद अवश्य कर दें, ताकि पानी न रुके। इस दौरान फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डीके श्रीवास्तव, फाइलेरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश मौर्य, दीपक तिवारी, कीट संग्रहकर्ता विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed