फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   independence day cm

Ayodhya News: लेजर शो में जीवंत हुई सूर्यदेव की गाथा

Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
independence day cm
अयोध्या। रामनगरी की पौराणिकता के गवाह सूर्यकुंड की आभा अब देखते ही बन रही है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर साधु-संतों को सूर्यकुंड की भव्यता से रू-ब-रू कराया गया। संत सुंदरीकरण के बाद अयोध्या की गरिमा बढ़ा रहे सूर्यकुंड की भव्यता देख निहाल हो उठे। लेजर शो के जरिए भगवान सूर्य नारायण की गाथा भी जीवंत प्रतीत होती दिखी।
विज्ञापन

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर साधु-संतों को अयोध्या की विकास गाथा दिखाई जा रही है। विकास प्राधिकरण के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की शाम रामनगरी के साधु-संतों ने लेजर शो के जरिए सूर्य देव की गाथा का दर्शन किया। करीब 20 मिनट के लेजर शो ने सूर्यकुंड परिसर की महिमा को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि रामनगरी की मूल पहचान उसकी पौराणिकता है, सूर्यकुंड की भव्यता देखकर यह विश्वास मजबूत होता है कि अयोध्या की गरिमा सहेजते हुए इसे विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत डॉ़ भरतदास, महंत रामशरण दास भी निहाल थे बोले कि योगी सरकार में अयोध्या का प्राचीन गौरव लौट रहा है। एडीए उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने संतों का अभिनंदन किया। इस दौरान महंत रामजी शरण, महंत विवेक आचारी, महंत गिरीश दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed