फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Including Kotwal three injured in road accident

सड़क हादसे में कोतवाल समेत तीन जख्मी

Sat, 24 Sep 2016 10:42 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Including Kotwal three injured in road accident
फैजाबाद ः बाइक पलटने से जख्मी एसडीएम का अर्दली अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर रुदौली कोतवाली की तेज रफ्तार जीप डिवाइडर से टकराकर  हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कोतवाल व सिपाही को हल्की चोट आई है।     वहीं एसडीएम का अर्दली बाइक अनियंत्रित होने से हादसे का शिकार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रुदौली कोतवाल अपनी सरकारी जीप से शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय से वापस आ रहे थे। इसी दौरान लगभग सात बजे तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास जीप हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन


हादसे में जीप का चालक रामविलास यादव घायल हो गया। जबकि कोतवाल गजेंद्र पाल व सिपाही अरविंद को हल्की चोटें आई। सभी को एनएचआई की एंबुलेंस से रुदौली सीएचसी पहुंचाया गया। सीओ रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि कोतवाल छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार की सुबह एसडीएम रुदौली का अर्दली रामसमुझ गुप्त अपनी बाइक से अमेठी जा रहा था। बिगनियापुल के पास अचानक सामने आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अर्दली घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घायल अर्दली ने बताया कि वह नवागत एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव का सामान लाने जा रहा था। सीएचसी के डॉक्टर मोइनुद्दीन ने बताया कि रामसमुझ को सिर व पैर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed