फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   in Accidents killing two people, including youth

हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत

Sun, 18 Oct 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले के तीन थानाक्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार अंकारीपुर गांव के तेजापुर अन्तर्गत छत्तूसिंह का पूरा निवासी छोटू (17) पुत्र सोहन लाल राजभर अपने मित्र संजीत पुत्र राम सुरेश यादव के साथ शनिवार देर शाम बाइक से गांव स्थित दुर्गा प्रतिमा के सजावट का सामान लेने महबूबगंज की ओर जा रहा था। गोसाईगंज-बंदनपुर संपर्क मार्ग पर समदा ग्राम के पुरैनी चौराहा पर सामने से आ रहे थ्री व्हीलर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन



टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चेे उड़ गए। दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मया सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही छोटू राजभर की मौत हो गई। घायल संजीत को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मयाबाजार प्रतिनिधि ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव के सामने शनिवार की रात तकरीबन 11 बजे सड़क क्रॉस कर लघुशंका करने जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध हरि प्रसाद तिवारी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। परिवारीजनों को कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई। मृत वृद्ध टेंट हाउस का काम करता था और उसी में परिवार के साथ रहता था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के कहने पर मृतक के शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया गया।




सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार रविवार दोपहर सत्संग के लिए इनायतनगर जा रही श्रद्धालुओं से भरा एक थ्री व्हीलर(ऑटो) सुचित्तागंज-नऊवाकुआं मार्ग पर पंडितपुर गांव के पास पलट गया। जिसमें सवार ग्राम लहरापुर निवासी गीता पत्नी निरहू, कुसुम पत्नी रामयज्ञ, रामहरख व उनही पत्नी गेंदा रावत, मचला देवी पत्नी त्रिलोकी नाथ, धर्मराज राय निवासी कपासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सोहावल चौराहे के पास एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। रौनाही थानाध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed