फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hungry patients, caught in restaurant rigging

भूखे मिले मरीज, भोजनालय में पकड़ी धांधली

Thu, 25 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 25 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hungry patients, caught in restaurant rigging
जिले के प्रभारी व सूबे को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो मरीजों के भोजन के नाम पर सरेआम लूट व धांधली सामने आई।
विज्ञापन


जब कई मरीजों भोजन मिलने के सवाल पर ना कहा तो मंत्री सीधे भोजनालय में गए, जहां बमुश्किल पांच लोगों का भोजन बना मिला, साथ ही गंदगी देख बिफर पड़े। मौके पर डीएम से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट तलब की। मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट को वे सीधे स्वास्थ्य मंत्री को देंगे, ताकि पूर्ववर्ती सरकार से चल रही गड़बड़ियां दुरुस्त हों। 
विज्ञापन


सबसे पहले मंत्री ने यहां सुबह बरसात में कहर बरपाने जापानी इंसेफ्लाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) से बच्चों को बचाने के लिए गुरुवार को जिलेभर में विशेष टीकाकरण अभियान का जिला महिला अस्पताल में फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा है। इसी के तहत प्रदेशभर में एक से 15 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है। इसके बाद मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो कुछ भी ठीक नहीं मिला।

महिला अस्पताल के वार्ड में गए तो हकीकत सामने आ गई। मंत्री ने पूछा कि अस्पताल में भोजन मिलता है ? तो मरीज हक्का बक्का रह गईं। मिल्कीपुर क्षेत्र के कीन्हूपुर की रेखा यादव और चौरे बजार की संगीता ने कहा कि अस्पताल में भोजन नहीं मिलता है।

इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। वहां से निकलकर सीधे अस्पताल की रसोई में चले गए। 165 बेड के इस चिकित्सालय में पांच मरीज का भी खाना नहीं बनता मिला। जबकि रिकॉर्ड में भर्ती 90 मरीजों का कागज में खाना बना था।

इस पर मंत्री ने फटकार लगाई और सीएमओ व सीएमएस से कहा कि अस्पताल में कुछ भी ऐसा नहीं, जिसकी तारीफ की जाए। पत्रकारों से बातचीत में महाना ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस एक गंभीर बीमारी है, इसे लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर है। इससे सूबे के करीब 36 जिले प्रभावित हैं। 


यहां कुल 50 हजार 200 बच्चों को टीकाकरण शुरू कराया गया है। जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के सवाल पर कहा कि बहुत सारी कमियां मिली हैं। पुरानी आदत नहीं छूट रही है। मेरे आने पर साफ-सफाई दिखी, यह बनीं रहनी चाहिए। भोजन न मिलने की शिकायत पर जांच की है।


डीएम से अगले चौबीस घंटे में रिपोर्ट मांगी है। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का निर्देश दिया है। इस अवसर पर डीएम एसके राय, एसएसपी अनंत देव, सीडीओ रबीश कुमार, सीएमओ डॉ प्रशन्न कुमार, सांसद लल्लू सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, नगर विधायक वेद गुप्त, मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed