{"_id":"64569515570bf0ab170a49ca","slug":"house-tax-faizabad-news-c-13-1-220169-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप को मिला मौका तो हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप को मिला मौका तो हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ : संजय सिंह
Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते सांसद संजय सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आम आदमी पार्टी को निकाय चुनाव में जीत मिली तो हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ किया जाएगा। नगर निगम के स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा। नए पार्क बनेंगे और पुराने सुंदर बनाए जाएंगे। यह चुनावी वादा नहीं केजरीवाल की गारंटी है। ये बातें शनिवार को बीकापुर व अयोध्या में जनसभा के दौरान आप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहीं।
उन्होंने अयोध्या में गांधी पार्क से रिकाबगंज चौराहे तक रोड शो भी किया। कहा कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर चर्चा की बजाय हिंदू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगा जा रहा है। अब यह धंधा बंद होना चाहिए। आपसी भाईचारे के लिए आप की झाड़ू की जरूरत है। कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार सिर्फ झूठ की सरकार है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का इंजन सिर्फ उद्योगपति अडानी के लिए काम करता है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने आज सरकारी स्कूल में एयर कंडीशन क्लास, एथलीट ग्राउंड, स्विमिंग पूल बनवाए, वहां के अध्यापकों को विदेश भेजकर विशेष ट्रेनिंग दिलवाई। पिछले दस 10 साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, दवा, खाद्य तेल आदि आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। मलाई खाने वाले लोग आज राजनीति में हैं, जो आम आदमी का भला नहीं कर सकते। भाजपा के दिमाग पर सत्ता का भूत सवार है, इसे झाड़ू मारकर ही ठीक किया जा सकता है। इस मौके पर आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी सभाजीत सिंह, दिल्ली नगर निगम की पार्षद प्रियंका गौतम, जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति, नगर निगम प्रभारी जुल्फकार आलम समेत अन्य मौजूद रहे।