फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   house demolished in rain, killing two

बारिश में ढहा मकान, दो की मौत

Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 22 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
house demolished in rain, killing two
तेज बारिश से अयोध्या के छोटी छावनी में जलभराव का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में शुक्रवार भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश ने कहर ढाया है। तारुन क्षेत्र में बारिश के दौरान दो घर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अयोध्या के दंतधावनकुंड तिराहे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


इससे नीचे खड़े टैंपो व दुकान समेत बिजली का तार क्षतिग्रस्त हो गया है। इलाके की बिजली गुल है। जुड़वा शहर के मुख्य मार्गों समेत कई कालोनियों में सड़कें-गलियां लबालब होने के साथ लोगों के घरों में पानी घुस गया है। नाले जाम पड़े हैं।
विज्ञापन


लोग नगरपालिका व जिला प्रशासन को कोस रहे हैं। अयोध्या में हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख मंदिरों की सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से श्रद्धालुओं समेत लोगों को भारी सांसत झेलनी पड़ी है। तारुन में केसरुआ मार्ग पर कादीपुर के पास एक पेड़ हाइटेंशन तार पर गिरने से दो पोल और तार टूट गए हैं। इससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर शुरू हुई बारिश से रामनगरी पानी से लबालब हो गई। केंद्रीय जल आयोग ने अयोध्या में 92 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड किया है। अचानक हुई मूसलाधार बारिश से स्थिति यह रही कि मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए तो गली-कूचों में पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया।

वहीं तेज हवा के थपेड़ों से दंतधावन कुंड तिराहे पर स्थित प्राचीन पाकड़ का पेड़ धराशायी हो गया। भारीभरकम पेड़ के गिरने से उसके नीचे एक विक्रम टेंपो दब गया तो फुटपाथ पर सिंदूर-टिकुली की एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से विद्युत पोल व तार टूटने से आधे दर्जन मोहल्लों में बिजली गुल हो गई।

दूसरी बेला तक रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश का आलम यह रहा हनुमानगढी चौराहे से हनुमानगढ़ी, कनक भवन जाने वाला मार्ग, बिड़ला धर्मशाला के सामने, श्रंगारहाट, कोतवाली के सामने, डाकखाना से अशर्फी भवन मार्ग, रामघाट चौराहा मार्ग, मणिराम दास छावनी से नयाघाट मार्ग पर घुटने से कमर तक बरसात का पानी भरा रहा।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, झमाझम बारिश आफ त बनकर आई। हैदरगंज के सिरसानियाजपुर मजरे बनकठवा निवासी नूर मोहम्मद अपनी पत्नी मोमीना व बेटे अख्तर उर्फ  कालू के साथ छप्पर में सो रहा था। रात करीब दो बजे शुरू हुई तेज बरसात से छप्पर के अगल-बगल पानी भर गया।

जिसकी वजह से छप्पर अचानक भरभराकर सो रहे लोगों पर गिर गया। ग्रामीणों के हल्लागुहार पर भीगते हुए लोगों ने छप्पर को उठाकर किनारे किया। मलबे में नूर मोहम्मद (45) उसका बेटा अख्तर (12) व पत्नी मोमीना (40) दब गई थीं। अख्तर की छप्पर में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि नूर मोहम्मद को कमर में गंभीर चोटें आईं, जिसे भीटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोमीना को हल्की चोट आई है। दूसरी घटना तारुन के कुरीपुरुषोत्तमपुर गांव में हुई, जहां सुबह अच्छेलाल प्रजापति व अन्य परिवारीजन सो कर उठे और बाहर निकले।

लेकिन अच्छेलाल की बेटी गीता (18) घर में सोती रही। इसी बीच सुबह लगभग 6 बजे जर्जर मकान गिर गया, जिसमें दबकर गीता की मौत हो गई। दोनों घटनाओं पर क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गये।


एसडीएम बीकापुर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम भेजी गयी है। बताया कि दोनों शवों की पीएम रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed