फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hot tea thrown on girl's face

अयोध्या: विवाद में युवती के चेहरे पर फेंकी गरम चाय

Thu, 09 Feb 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hot tea thrown on girl's face
अयोध्या। नयाघाट पर मंगलवार को देर शाम चाय की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवती के ऊपर चाय फेंक दी गई। इससे वह झुलस गई। उसका श्रीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नयाघाट निवासी शिवनंदन कौशल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जितेंद्र नयाघाट पुलिस चौकी के पास चाय का ठेला लगाता है। मंगलवार रात करीब 8 बजे बगल में चाय का ठेला लगाने वाले भीम व उसका भाई लक्ष्मण आए और उससे झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान लक्ष्मण ने चाय से भरा भगोना उनकी पुत्री सीमा के ऊपर फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। मामले में अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि जितेंद्र के ही हाथ में चाय का बर्तन था। जो झगड़े के दौरान उसकी बहन पर गिर गया। फिलहाल आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed