Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital sealed by disrict admin

फिजीशियन से ऑपरेशन कराने वाला अस्पताल सील

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hospital sealed by disrict admin
अयोध्या-सील किया गया जनौरा स्थित गंगा अस्पताल।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रसव के उपरांत प्रसूता की मौत के मामले में पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने बगैर शिकायत के कार्रवाई का डंडा चलाया है। जांच के दौरान प्रसव करवाने वाले अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण न पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। आपरेशन करने वाले फिजीशियन को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि बीती दो अक्तूबर को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के उसरू अमौना निवासी गीता कनौजिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसे शहर के दुर्गापुरी कालोनी, जनौरा, नाका बाईपास स्थित गंगा हेल्थ केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल लाया गया था। उसी दिन महिला का सिजेरियन प्रसव कराया गया, जिसमें उसका बच्चा मृत पैदा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि प्रसव के उपरांत महिला को पेशाब संबंधी दिक्कतें हुई। अस्पताल प्रबंधन से शिकायत के बावजूद आपरेशन करने वाला चिकित्सक झांकने तक नहीं आया। बाद में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। मामले को अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने तोड़ा दम, हंगामा शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद पांच अक्तूबर को भी जान से खेल रहे गली-कूचे के अस्पताल, सर्जन न सुविधाएं व सात अक्तूबर को फिजीशियन ने किया था ऑपरेशन, हो रही जांच शीर्षक से खबरें प्रमुखता से प्रकाशित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पहले स्वास्थ्य विभाग के लोग पीड़ित की तरफ से शिकायती पत्र न मिलने की बात कहकर टालते रहे, लेकिन उसके बाद लोगों की नाराजगी देखते हुए जांच कमेटी बनाई। प्रारंभिक जांच में ही अस्पताल का मौके पर पंजीकरण नहीं पाया गया। जिस चिकित्सक डॉ. आशीष द्विवेदी ने ऑपरेशन ने किया, वह भी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में बतौर फिजीशियन ही दर्ज पाए गए। तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जाकर जांच की और अस्पताल संचालक का बयान दर्ज कराया।
इस दौरान अस्पताल के संचालक ने भी जांच टीम के समक्ष डॉ. आशीष द्विवेदी द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात स्वीकारी है। शनिवार को सुबह जाकर नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. डीके शर्मा, डॉ. आरएम शुक्ला व डॉ. वीपी त्रिपाठी ने अस्पताल को सील कर दिया। आपरेशन करने वाले चिकित्सक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब न मिलने पर चिकित्सक पर भी कार्रवाई की बात कही गई है।

नोटिस किया जारी, होगी कार्रवाई
अस्पताल का नवीनीकरण नहीं हुआ है, इसके बावजूद सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इसलिए अस्पताल को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान डॉ. आशीष द्विवेदी द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात सामने आई है, जबकि वह बतौर फिजीशियन पंजीकृत हैं। उन्हें भी नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समुचित जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed