फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital biometric attendence doctor

Ayodhya News: जिला अस्पताल में अब चेहरा पहचान कर दर्ज होगी हाजिरी

Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 11 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
hospital biometric attendence doctor
अयोध्या। जिला अस्पताल में जब चाहे आना, जब चाहे जाना और ओपीडी से अक्सर गायब रहना। डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अब यह दिन हवा होने वाले हैं। क्योंकि अब फेस रीडर बायोमीट्रिक मशीन से उनकी हाजिरी दर्ज होगी। ऐसे में बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की मनमानी पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। कई बार औचक निरीक्षण और अन्य जांचों में भी यह बात सामने आ चुकी है। यही नहीं, अस्पताल में डॉक्टर की जगह बाहरी व्यक्ति से ड्यूूटी कराने जैसे गंभीर मामले भी सामने आए हैं। इनकी जांच भी चल रही है। शासन और एडी स्तर पर बार-बार आगाह किए जाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे। इसलिए अब जिला अस्पताल में बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है। जो मशीन मंगाई गई है, उसमें फेस रीडर भी है। ऐसे में अब डॉक्टर या स्टाफ किसी भी तरह से हाजिरी से नहीं बच सकेंगे। अस्पताल प्रशासन की इस तैयारी से ड्यूटी से लापता रहने वाले डॉक्टरों और स्टाफ में हड़कंप है। इस बारे में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही मशीन इंस्टाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं दे पाए डॉक्टर
अयोध्या। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एससी कौशल ने चार दिन पहले जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें 12 चिकित्सकों समेत बड़ी संख्या में स्टाफ भी गैरहाजिर मिला था। उन्होंने सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। किंतु शनिवार को ही तीन दिन की समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद एडी कार्यालय को स्पष्टीकरण नहीं मिला था। इस बारे में अपर निदेशक डॉ. कौशल ने कहा कि सोमवार तक यदि स्पष्टीकरण नहीं आता है तो वह शासन को अपनी रिपोर्ट भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed