फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Historical heritage overshadowed the negligence of officers

ऐतिहासिक धरोहर पर भारी पड़ रही अफसरों की लापरवाही

Sat, 19 Sep 2015 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग ने डीएम व विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने व नवनिर्माण को ध्वस्त कराने की सिफारिश की है। साथ ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर भी दी है लेकिन पुलिस-प्रशासन व प्राधिकरण इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


अफसरों की खामोशी ने न जाने कितने सवालों को जन्म ही नहीं दिया बल्कि समाजवादी विचारधारा के अलंबरदारों को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

रीडगंज स्थित आचार्य नरेंद्रदेव की कोठी को होटल बनाने की जैसे ही कोशिशें शुरू हुईं, पुरातत्व विभाग संवेदनशील हो गया। संरक्षण सहायक प्रथम डीके जायसवाल ने प्रशासन, पुलिस के साथ ही एएफडीए व कोतवाली नगर को होटल का निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नतीजतन सात माह से कोठी परिसर में दर्जनों मजदूर दिन-रात निर्माण कार्य कर रहे हैं। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण में होटल बनवाने वालों ने नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदन किया तो प्राधिकरण ने आपत्ति व सुझाव मांगे। इसी क्रम में पुरातत्व विभाग ने प्राधिकरण के सचिव को अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की संस्तुति की जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या फैजाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि नक्शा स्वीकृत करने का आवेदन दिया गया है लेकिन नक्शा स्वीकृत करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। प्रतिषिद्ध क्षेत्र में किसी भी निर्माण को प्राधिकरण स्वीकृति नहीं देगा। यदि निर्माण हो रहा है तो इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

संरक्षण सहायक प्रथम गुलाबबाड़ी सर्किल डीके जायसवाल ने कहा कि अवैध निर्माण को रोकने लिए हमने कई बार पत्र लिखे, नगर कोतवाली में तहरीर दी। प्राधिकरण के सचिव को भेजे पत्र में नक्शा स्वीकृत नहीं करने की संस्तुति के साथ ही अनुरोध किया कि जो निर्माण कराया गया है, वह पूर्णतया अवैध है, अत: उसे ध्वस्त किया जाए।


वहीं, इस बारे में नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि, पुरातत्व विभाग की ओर से गुलाबबाड़ी के बगल में हो रहे अवैध निर्माण की बाबत शिकायत मिली है। संबंधित पुलिस चौकी को जांच के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed