{"_id":"578e6f374f1c1b327fc4b9b4","slug":"hindu-groups-blew-pakistan-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में पाकिस्तान का झंडा फूंकते हिंदू संगठन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान बानी की मौत पर पाकिस्तान द्वारा काला दिवस मनाऐ जाने की घोषणा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ, हिंदू महासभा ने आक्रोश प्रकट करते हुए मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के सामने पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विधि प्रकोष्ठ के संयोजक पी. रंजन ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी के समर्थन में ब्लैक-डे मनाने की घोषणा कर आतंकवाद को खुला समर्थन दिया है। संयुक्त राष्ट्र को इसे गंभीरता के साथ संज्ञान में लेते हुए पाकिस्तान को काली सूची में डालना चाहिए।
हिंदू महासभा के मनीष ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान एक आतंकी की मौत पर मातम मना रहा है उससे विश्व के सामने उसकी कलई खुल चुकी है। राजीव कुमार ने पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने मांग की। झंडा दहन कार्यक्रम में सीएच मिश्र, डीएस दूबे, पीएस पांडेय, पीएन अग्रहरि, एसडी मिश्रा, सुनील, अमन, रोहित आदि शामिल थे।