{"_id":"5d4865908ebc3e6cc30e9ae1","slug":"high-alert-on-ending-section-370-faizabad-news-lko474841990","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 370 खत्म करने पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 370 खत्म करने पर हाई अलर्ट
विज्ञापन
अयोध्या। धारा 370 समाप्त करने की अधिसूचना जारी होने के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अयोध्या में सावन मेला झूला के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम पहले से ही है, लेकिन फैसला आने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई। पुलिस व खुफिया विभाग के लोग संवेदनशील इलाकों व संदिग्ध लोगों पर निगरानी कर रहे हैं। फोर्स का मूवमेंट केज हो रहा है। वहीं, होटल, धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जांच की गई तो शहर में वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटिरिंग एसएसपी आशीष तिवारी स्वयं रख रहे हैं। सोमवार सुबह ही कश्मीर को लेकर कुछ बड़ा होने की संभावना पर जिला पुलिस अलर्ट हो गई थी। एसएसपी समेत एसपी सिटी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, सीओ अयोध्या अमर सिंह समेत थाना-कोतवाली पुलिस सतर्क नजर आ रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे कश्मीर में धारा 370 हटाने की खबर आते ही अलर्ट जारी कर पुलिस सक्रिय हो गई। शहर के बाहरी इलाकों से आने जाने वालों की तलाशी ली जाने लगी तो वहीं अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर में संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई।
खुफिया विभाग के कर्मियों ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि शहर में आने जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती है, टीवी पर सूचना मिलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बताया कि सभी थाना पुलिस को मोबाइल कर दिया गया है, उन्हें संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। सभी चौकी इंचार्ज, बीट दरोगा व आरक्षी को अपने क्षेत्र में गश्त तेज करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की गई।
विज्ञापन
अयोध्या में सावन झूला मेला में सुरक्षा इंतजामों को लेकर एसएसपी ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी व अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। मेला कंट्रोल रूम से सभी को आवश्यक निर्देश जारी किया जा रहा है। बताया कि ड्यूटी में लगे सभी एएसपी, सीओ, थाना प्रभारियों को सावन झूला मेला के मद्देनजर जनपद में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि त्योहार पर शांति रहे और गुंडा तत्व हावी न हों, इसके लिए पुलिस ड्यूटी चार्ट बनाया गया है। शहर में पुलिस जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं।
शांति व्यवस्था के लिए पीआरवी, क्यूआरटी के अलावा सिटी पेट्रोलिंग कार मय दंगा उपकरण के लगातार गश्त कर रही है। इन सभी गाडिय़ों में वीडियो कैमरा मौजूद है, जहां भी गड़बड़ दिखी वहां का वीडियो शूट किया जाएगा, जिससे उपद्रवियों के विरूद्व कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा शहर में महत्वपूर्ण पॉइंट भी लगाए गए हैं जिन पर अधिकारियों की नजर है।
बताया कि इसके अतिरिक्त अचानक होने वाली किसी भी घटना निपटने के लिए पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व कैंप कार्यालय का पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ रिजर्व में रखा गया है। मेले की सुरक्षा में 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 35 निरीक्षक, 155 उप निरीक्षक, 4 महिला उप निरीक्षक, 70 मुख्य आरक्षी, 520 आरक्षी के साथ पीएसी व सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।