फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   High alert in Ayodhya, Security of monasteries increased

अयोध्या में हाई अलर्ट, मठ-मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी

Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
High alert in Ayodhya, Security of monasteries increased
अयोध्या। दिल्ली में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े अबू युसुफ के गिरफ्तार होने के बाद अयोध्या की सुरक्षा सख्त कर दी गई। खुफिया इनपुट से पता चला है कि आतंकी दिल्ली समेत अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के बाद किसी बड़ी वारदात करने के फिराक में था। शुक्रवार रात उसकी गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में अलर्ट जारी कर दिया गया। शनिवार को अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी व परिचय पत्र देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

खुफिया इनपुट के अनुसार अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के बाद से आतंकी संगठन आईएसआईएस दिल्ली समेत अयोध्या में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। शुक्रवार को इस आतंकी संगठन का सदस्य यूपी का रहने वाला अबू युसुफ दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद से अयोध्या में अलर्ट जारी कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही अयोध्या के प्रमुख प्रवेश द्वार जालपा देवी चौराहा, नयाघाट बंधा तिराहा, साकेत पेट्रोल पंप, रामघाट तिराहा, आसिफ बाग चौराहा, बूथ नंबर-4, हनुमान गुफा, मोहबरा तिराहा समेत जनपद के सभी 66 स्थानों पर लगे बैरियर गिरा दिए गए। इन जगहों से अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों के वाहनों की सघन तलाशी ली गई, साथ ही उनके परिचय पत्र भी चेक किए गए। वहीं, गणेश चतुर्थी पर्व के चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की भी तलाशी लेकर ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अयोध्या के कनक भवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, छोटी छावनी समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई, इन स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही श्रीरामजन्मभूमि परिसर के पास स्थित यलो जोन में भी सुरक्षा बलों ने सख्ती बढ़ा दी, इस स्थान पर लगे बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मी आने जाने वालों की तलाशी लेते रहे।
वहीं, अयोध्या-फैजाबाद शहर के होटलों, धर्मशालाओं, ढाबों, रेस्टोरेंट के साथ-साथ रेलवे व बस स्टेशनों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जाती रही। खुफिया एजेंसियों व स्थानीय पुलिस द्वारा अयोध्या में ठहरे बाहरी लोगों के पते का वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। अयोध्या के नयाघाट बंधा तिराहा पर सीओ अयोध्या अमर सिंह की व जालपा देवी चौराहे पर सीओ सिटी निपुण अग्रवाल के नेतृत्व में संदिग्धों की तलाश की जाती रही।

डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां पूर्व में ही सुरक्षा के सभी चाक-चौबंद उपाय किए गए हैं। जिले के सभी 66 बैरियरों पर चेकिंग व संदिग्धों के प्रवेश पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed