{"_id":"5d3746478ebc3e6ca8682a94","slug":"hi-tech-agricultural-welfare-center-to-be-built-in-rudauli-and-maavai-faizabad-news-lko4724235178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली व मवई में बनेगा हाईटेक कृषि कल्याण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली व मवई में बनेगा हाईटेक कृषि कल्याण केंद्र
विज्ञापन
मवई। किसानों को उन्नतिशील खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुदौली तहसील के मवई और रुदौली ब्लाक को हाईटेक कृषि कल्याण केंद्र का तोहफा मिला है।
प्रत्येक कृषि कल्याण केंद्र की अनुमानित लागत 80 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही हैं। जिससे मवई ब्लॉक के 55 और रुदौली के 97 ग्राम पंचायतों के किसानों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही बाराबंकी जिले के 12 ग्राम पंचायतों के किसान भी इसका फायदा उठा सकेंगे। मवई ब्लॉक के बगल ही रुदौली विधानसभा की 12 ग्राम पंचायत भी है जो बाराबंकी जिले में आती है।
राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि इस निर्माण कार्य मे एक मल्टी परपज सीड स्टोर और टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन ट्रेनिग हाल के साथ ही कार्यालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन
इस दो मंजिला भवन में हाईटेक ट्रेनिग हाल का निर्माण ऊपरी हिस्से में किया जाएगा। बताया कि भूमि का सीमांकन ब्लॉक परिसर में हो चुका है।
मालूम हो कि विधायक रामचंद्र की पहल पर इसके निर्माण के लिए जमीन की तलाश पिछले दो माह से हो रही थी लेकिन कही जमीन नहीं मिली तो अब मवई ब्लाक मुख्यालय के कैंपस में ही खाली पड़ी जमीन का सर्वे किया गया है।
यहां कुछ पेड़ अड़चन डाल रहे थे जिसे नीलाम करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मूल्यांकन कराया गया है। वहीं, रुदौली के भेलसर में इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस योजना को मूर्त रूप कृषि विभाग देगा।