फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hari Anant Hari Katha Anantha....

Ayodhya News: हरि अनंत हरि कथा अनंता....

Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 31 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hari Anant Hari Katha Anantha....
राम कथा पार्क में राम कथा की प्रस्तुति देते इंडोनेशिया के कलाकार
श्रीरामजन्मोत्सव पर दो दिवसीय जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन बृहस्पतिवार शाम सांसद लल्लू सिंह व महंत डॉ.भरत दास ने किया। पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन सुरभि शुक्ला लखनऊ की नृत्य नाटिका राम रमैया से हुआ। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने रघुवीरा लोक गायन कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध का दिया। उन्होंनेे अपने लोक गायन की शुरुआत हरि अनंत हरि कथा अनंता...के जरिए किया। उन्होंने रामजन्म से लेकर रामराज्याभिषेक तक की भाव पूर्ण प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व इंडोनेशिया के गेआक्स ग्रुप ने श्रीरामाविर्भाव नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इस नृत्यनाटिका में सीता स्वयंवर, मारिच द्वारा स्वर्णमृग का मायावी रूप धारण, सीता के कहने पर राम व लक्ष्मण का उस मृग का पीछा, रावण द्वारा सीता हरण, रावण द्वारा जटायु का वध, हनुमान जी द्वारा सीता से मिलकर उन्हें श्रीराम जी की मुद्रिका भेंट करना, हनुमानजी द्वारा लंका दहन, राम-रावण युद्ध व सीता माता की अग्नि परीक्षा जैसे दृश्यों को बहुत ही सुंदर भाव मुद्रा में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, संस्कृति विभाग के निदेशक लवकुश द्विवेदी, पर्यटन अधिकारी आरपी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed