{"_id":"6596fbdb8abd23e3220945d4","slug":"guests-will-have-to-enter-ram-janmabhoomi-by-1130-am-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-8218-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथियों को 11:30 बजे तक राम जन्मभूमि में करना होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथियों को 11:30 बजे तक राम जन्मभूमि में करना होगा प्रवेश
Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अतिथियों को दिया जा रहा आमंत्रण पत्र का प्रारुप।
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सात हजार से अधिक अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उनको हाईटेक निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। निमंत्रण पत्र में अतिथियों के आने का समय सुबह 11.30 बजे रखा गया है। 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे अतिथियों का भाषण शुरू होगा। फिर मंदिर में दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। इस कार्ड में मेहमानों के लिए कुछ निर्देश और निवेदकों के नामों का भी जिक्र है।
कार्ड के कवर पर प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप की तस्वीर है और अंत में श्रीराममंदिर की यात्रा का सारांश दिया गया है। निमंत्रण पत्र में धार्मिक अनुष्ठानों का ब्योरा तो है ही, हर अतिथि का क्यूआर कोड भी तय है। इसके कवर पर लिखा है कि अनादिक निमंत्रण, श्रीराम धाम अयोध्या।
निमंत्रण पत्र के बॉक्स में पांच चीजें भेंट स्वरूप रखी गई हैं। पहली भेंट में श्रीराम मंदिर की तस्वीर वाला कार्ड, जिसपर राममंदिर ट्रस्ट का लोगो छपा है। दूसरी भेंट में पूजित अक्षत है। तीसरी भेंट में कार्यक्रम वाले दिन के लिए वाहन पास, जिसपर वाहन नंबर लिखने की जगह है। साथ में गूगल मैप का क्यूआर कोड भी है, जिससे अतिथि आसानी से पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं। चौथी भेंट में संकल्प संपोषण पुस्तिका है। इसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 किरदारों का संक्षिप्त विवरण है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे अंत में अशोक सिंहल का जिक्र है।
विज्ञापन
पांचवी भेंट में कार्यक्रम की जानकारी देने वाला एक कार्ड है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम हैं।